हसिया से काटकर की थी जेठानी की बेटे संग हत्या
Jhansi News - हसिया से काटकर की थी जेठानी की बेटे संग हत्यापुलिस ने हत्यारोपी मां-बेटे को धर-दबोचा, भेजा जेलशीला देवी हत्या कांड का पुलिस ने किया खुलासाफोटो नंबर 7

बबीना थाना क्षेत्रान्तर्गत मोहल्ला मुखिया नगर में 55 वर्षीय अधेड़ महिला की हत्या से पुलिस ने परदा उठाया है। मामले में मृतका की देवरानी और उसके बेटे को गिरफ्तार किया। पुलिस की मानें तो जेठानी से अपमान का बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया गया था। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मोहल्ला मुखिया नगर निवासी शीला रायकवार (55) पत्नी गणेश रायकवार किसान थी। गुजरे, सोमवार दोपहर करीब दो बजे शीला खेत पर काम करने गई थी। फिर लौटकर नहीं आई। देर रात जब घर नहीं पहुंची तो चिंता हुई। थाने में भी शिकायत की गई। मंगलवार को सुबह उसका शव खेत से करीब 300 मीटर दूर जंगल में पड़ा मिला था।
उसका हाथ साड़ी से बंधे थे। मृतका के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इसी कड़ी में बबीना थाना प्रभारी निरीक्षक तुलसीराम पांडेय, उपनिरीक्षक सुनील त्रिपाठी, संत प्रकाश त्रिपाठी, अतुल पांडेय, पवन कुमार, मनु चौधरी पुलिस बल के साथ गश्त पर थे। तभी मुखबिर की सटीक सूचना पर हत्यारोपियों को धर-दबोचा। थाना पुलिस के अनुसार मुखिया नगर में मिली महिला शीला देवी की हत्या उसके भतीजे बृजलाल रायकवार व उसकी मां मीरा देवी ने की थी। दोनों से गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कुबूल किया है। बदला लेने की थी हत्या पूछताछ में हत्यारोपियों ने बताया कि शीला से पारिवारिक विवाद था। उसने अपनाम किया था। इसके बदला लेने के लिए योजना। 10 नवम्बर को हंसिया से शीला देवी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंक दिया था। पुलिस के अनुसार हत्या में प्रयुक्त हंसिया और खून से सने कपड़े बरामद कर लिए हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




