
नगर आयुक्त ने कराई डोर टू डोर कचरा गाड़ी की परेड
Jhansi News - महानगर में डोर टू डोर कचरा संग्रहण की वाहनों की नगर आयुक्त आकांक्षा राणा ने निरीक्षण किया। उन्होंने ऑटो टिपर, हुक लोडर, कॉम्पैक्टर आदि वाहनों की परेड कराई और जीपीएस सिस्टम की लाइव मॉनीटरिंग की। ड्राइवरों के व्यवहार में सुधार हेतु कार्यशाला का निर्देश दिया।
महानगर में डोर टू डोर कचरा संग्रह में लगे वाहनों की नगर आयुक्त ने गुरूवार को अल सुबह परेड कराई। इस दौरान उन्होंने ऑटो टिपर, हुक लोडर, कॉम्पैक्टर, हाइवा और जेसीबी मशीनों का निरीक्षण किया। साथ ही इन वाहनों में लगे जीपीएस सिस्टम की ऑनलाइन मॉनीटरिंग भी की। इस दौरान उन्होंने वाहनों में कार्यरत ड्राइवरों और हेल्परों के व्यवहार में परिवर्तन लाने एवं कार्यालय की ओर आने जाने वाले रास्ते पर धीमी गति से वाहन चलने को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किए जाने के निर्देश कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर को दिए। नगर आयुक्त आकांक्षा राणा ने महानगर में कार्यरत डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन एजेंसी एजी एन्वायरो इन्फ्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड के मसीहागंज स्थित कार्यालय में प्रातः छह बजे पहुंच कर डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन में लगीं ऑटो टिपर एवं बड़ी गाड़ियां जिसमें हुक लोडर,कॉम्पैक्टर, हाइवा, जेसीबी मशीनों की परेड करायी गई।
इस दौरान उन्होंने वाहनों का निरीक्षण भी किया। वहीं बड़ी गाड़ियों में कॉम्पैक्टर हाइवा, हुक लोडर एवं जेसीबी के हाइड्रोलिक सिस्टम को चेक किया। साथ ही जीपीएस के माध्यम से प्रत्येक गाड़ियों को ट्रैक किए जाने वाले सॉफ़्टवेयर की भी लाइव मॉनिटरिंग देखी। कार्यालय में स्थित स्टोर रूम, शौचालय की व्यवस्था ,पीने के पानी की व्यवस्था, ऑनलाइन अटेंडेंस को लगी बायोमेट्रिक डिवाइस, फ़र्स्ट ऐड किट की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। इस दौरान नगर आयुक्त ने वाहनों में कार्यरत ड्राइवरों और हेल्परों के व्यवहार में परिवर्तन लाने एवं कार्यालय की ओर आने जाने वाले रास्ते पर धीमी गति से चलने के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित करने के निर्देश कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर को दिए । कार्यालय परिसर में बदबू कम करने के लिए विशेष केमिकल के निरंतर छिड़काव करने के भी निर्देश दिए । निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य आधिकारी डॉ. विनीत कुमार, मुख्य सफ़ाई एवं खाद्य निरीक्षक अभिलाष रायकवार, सफ़ाई एवं खाद्य निरीक्षक अनूप साहू एवं संजय चंद्रा मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




