Jhansi News: तेज बारिश से सड़के बनी तलैया नाले नालियां ओवरफ्लो
हिन्दुस्तान, झांसी
Jhansi News: बुंदेलखंड में बंगाल की खाड़ी के दबाव से मानसून फिर सक्रिय हो गया है। बुधवार रात से बारिश शुरू हुई जो गुरुवार सुबह तक जारी रही। इससे नालियां ओवरफ्लो हो गईं, कच्चे मकानों में पानी भर गया और सड़कों पर जल जमाव के कारण यातायात बाधित हो गया। अगले एक-दो दिन बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।
तेज बारिश से सड़के बनी तलैया नाले नालियां ओवरफ्लो
Jhansi News: झांसी। बंगाल की खाड़ी के बने दबाव से बुंदेलखंड में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। बुधवार की रात से रिमझिम फुहारे पड़ी जो आधी रात के बाद तक बरकरार रही। इसके बाद गुरुवार तड़के से शुरू हुई झमाझम बारिश से नाली-नालियां ओवरफ्लो होने से इंतजामों की पोल खुल गई। कच्चे मकान से पानी टपकने लगा। सड़कें जलमग्न हो गईं। चौक चौराहा से निकलना तक मुहाल हो गया। प्रमुख सड़कों पर भारी जल जमाव से यातायात बाधित हो गया। कृषि मौसम इकाई के वैज्ञानिक डॉक्टर आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि एक-दो दिन तक मौसम ऐसा ही रहेगा। बंगाल की खाड़ी में बने दबाव की वजह से पूरे बुंदेलखंड में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।


