Jhansi News: तेज बारिश में भीगा शहर, नाले-नालियां ओवर-फ्लो

हिन्दुस्तान, झांसी
share

Jhansi News: झांसी में बंगाल की खाड़ी के दबाव से मानसून फिर सक्रिय हो गया है। बुधवार शाम को हुई तेज बारिश से कई मोहल्लों में जलजमाव हो गया। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में और बारिश की भविष्यवाणी की है। आगामी बारिश से पूरे बुंदेलखंड को लाभ होगा।

Jhansi News: तेज बारिश में भीगा शहर, नाले-नालियां ओवर-फ्लो

Jhansi News: झांसी। बंगाल की खाड़ी के दबाव से मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। बुधवार की देर शाम झमाझम बारिश हुई। तेज बारिश से इंतजामों की पोल खुल गई। वहीं इंतजामात धड़ाम हो गए। मोहल्लों में नाले-नालियां ओवर-फ्लो हो गए। कच्चे मकान चू गए। सड़कें जलथल हो गई। चौराहों-पुल-पुलियों के नीचे भारी जलजमाव हो गया। जिसका असर यातायात पर पड़ा। मौसम का पूर्वानुमान है कि गुरुवार से झमाझम बारिश के आसार हैं। जिसमें बुंदेलखंड भी भीगेगा।

मौसम का पूर्वानुमान

बुधवार तड़के रिमझिम बौछारें पड़ीं। इसके बाद मेघ अब बरसे के कब बरसे की केटेगिरी में रहे। सुबह 5.56 बजे सूर्योदय हुआ। तब भी घने बादल शहर को घेरे थे। 8.30 बजे के करीब छुटपुट बूंदाबांदी हुई। हालांकि 10.30 बजे मामूली आकाश साफ हुआ। फिर 11.30 बजे बादलों ने शहर को घेर लिया। 12.30 बजे के करीब शहर में खंड-खंड बूंदें पड़ीं। शाम 4.30 फिर घने बादल छाए। 5.20 बजे से झमाझम बारिश हुई। जिससे कई स्थानों पर जलजमाव हो गया। आवास विकास, केके पुरी, नंदनपुरा, कुंडपाठा, नहर, बसुधरा विहार, इस्लाम पुरा, नगरा, नैनागढ़, खैरा, महावीरनपुरा, महेंद्र पुरी कॉलोनी, मद्रासी कॉलोनी, खुशीपुरा, तालपुरा, कसाई मंडी, छनियापुरा, तलैया, सागर खिड़की, अलीगोल खिड़की, चार खंभा, मुस्लिम पुरा, हड्डीघर सहित अन्य स्थानों पर जलजमाव हो गया। नालियां ऊपर तक बहने लगीं। हालांकि देर रात तक बादल बरसते रहे। भरारी फार्म स्थित कृषि मौसम इकाई के वैज्ञानिक डा. आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि एक बार फिर मॉनसून एक्टिव है। तीन व चार सितंबर को भारी बारिश का अनुमान है। निम्न दाब का क्षेत्र बंगाल खाड़ी में बन रहा है। जिसके चलते मॉनसून फिर से एक्टिव होगा। पूरे बुंदेलखंड को बारिश मिलेगी।

आगामी बारिश का पूर्वानुमान

आज 34 कल 38 एमएम बारिश का आनुमान

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गुरुवार को घने बादल छाए रहने से झमाझम बारिश होगी। इस दन 34 एमएम बारिश के असार हैं। यही नहीं आने वाले दो-तीन दिनों से तेज बारिश या बौछारें पड़ने के आसर हैं। 4 सितंबर को 38 एमएम बारिश की संभावना है। जबकि 5 को 34 और 6 को 16 एम बारिश की संभावना है। यह बारिश पूरे बुंदेलखंड को मिलेगी।

अवधारणाएँ

✦झांसी में मानसून कब सक्रिय हुआ?−
झांसी में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsझांसीJhansi News: तेज बारिश में भीगा शहर, नाले-नालियां ओवर-फ्लो