सूने मकान से लाखों के जेवर-नगदी ले गए चोर
Jhansi News - उल्दन थाना क्षेत्र के पलरा गांव में सोमवार रात चोरों ने किसान हरनारायण अहिरवार के घर में घुसकर लाखों के जेवरात और 55 हजार रुपए नगद चुरा लिए। परिवार खेत पर था, जिससे मकान सूना था। घटना के बाद गांव में दहशत फैल गई, और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

उल्दन थाना क्षेत्र में सोमवार की आधी रात बदमाशों ने सूने मकान को निशाना बनाया। गांव पलरा में दीवार तोड़कर किसान के घर में दाखिल हुए चोर सोने-चांदी के जेवरात समेत लाखों का माल समेटकर चंपत हो गए। वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव पलरा निवासी हरनारायण अहिरवार किसान है। सोमवार की रात परिवार के साथ वह खेत पर थ्रेसिंग कराने गए हुए थे। मकान सूना था। तभी बदमाश दीवार तोड़कर घर में पहुंचे। इसके बाद कमरों में दाखिल हुए। फिर उन्होंने अलमारी सूटकेस के लॉक तोड़े। पीड़ित हरनारायण ने बताया कि घर में घुसे बदमाश बिछुआ, हाफपेटी, चेनें, झुमकी, नथनी बच्चों की गोलक सहित 55 हजार रुपए नगद लेकर चंपत हो गए।
सुबह के वक्त जब घर पहुंचे तो दरवाजे खुले दिखे और अंदर सारा सामान अस्त-व्यस्त देखा तो दंग रह गए। जेवरात, नगदी गायब थे। वहीं चोरी की खबर से गांव में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस की मानें तो बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं ग्रामीणों ने इसके खुलासे की मांग की है।साहब, सबकुछ ले गए चोरकिसान के घर में घुसे चोरों ने पूरा मकान खंगाल डाला। पीड़ितों ने बताया कि सबकुछ चोर ले गए हैं। बेटियों का सामान रखा था उसे भी नहीं छोड़ा। पीड़ित के अनुसार के अनुसार करीब पांच से छह लाख का माल पार हुआ है। इसके बाद 55 हजार रुपए नगद भी चोर ले गए हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


