ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश झांसीमेयर ने दिलाई नर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ

मेयर ने दिलाई नर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ

मेयर ने दिलाई नर्वाचित पदाधिकारियों को शपथउत्तर प्रदेशीय स्थानीय निकाय कर्मचारी एसोसियेशन का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्नफोटो नम्बर 15 नगर निगम सभागार...

मेयर ने दिलाई नर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ
हिन्दुस्तान टीम,झांसीThu, 16 Sep 2021 05:50 AM
ऐप पर पढ़ें

झांसी। संवाददाता

उत्तर प्रदेशीय स्थानीय निकाय कर्मचारी एसोसिएशन का शपथ ग्रहण कार्यक्रम बुधवार महारानी लक्ष्मीबाई सभागार नगर निगम में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर रामतीर्थ सिंघल एवं विशिष्ठ अतिथि अपर नगर आयुक्त शादाब असलम मौजूद रहे। कार्यक्रम में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मेयर ने शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह में उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद परवेज खान, महामंत्री कृष्णगोपाल दुबे, कोषाध्यक्ष विनोद यादव, राहुल भदौरिया सहमहामंत्री, सौरभ सोनी आय व्यय निरीक्षक, वीरेन्द्र पांचाल उपाध्यक्ष, रमेश साहू उपाध्यक्ष, संगठन मंत्री अमोलक यादव, शशांक त्रिपाठी मीडिया प्रभारी, रूखसार अली सह मंत्री, महेश सेन कार्यालय मंत्री को महापौर रामतीर्थ सिंघल ने शपथ दिलाई। इस मौके पर संरक्षक बृजमोहन मिश्रा, मंडल अध्यक्ष रवि व्यास ने भी शपथ लेते हुए कर्मचारियों के साथ ईमानदारी व मेहनत के साथ कार्य करने का संदेश दिया। इस मौके पर अफसरों ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी। इस मौके पर उपसभापति सुनील नैनवानी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संचालन डॉ.नीति शास्त्री व आभार बृजमोहन मिश्रा ने व्यक्त किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें