Hindi NewsUttar-pradesh NewsJhansi NewsMassive Fraud in Babina School Linked to Fake Committee and Embezzlement of 25 Lakh Funds
बबीना में 25 लाख का शिक्षा घोटाला

बबीना में 25 लाख का शिक्षा घोटाला

संक्षेप:

Jhansi News - बबीना में 25 लाख का शिक्षा घोटालाकोषाध्यक्ष-प्राचार्य समेत आठ पर धोखाधड़ी की रिपोर्टफर्जी समिति बनाई, खाता-खोला, स्कूल कब्जाया, गलत तरीके से की गई फंडि

Nov 22, 2025 10:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, झांसी
share Share
Follow Us on

बबीना थाना क्षेत्र में शिक्षा के मंदिर में बड़ा घोटाला सामने आया है। श्रीराम-जानकी मंदिर के पीछे भक्त कर्माबाई शिक्षा समिति के बैनर तले चल रहे कर्माबाई कांवेंट जूनियर हाई स्कूल में कोषाध्यक्ष व प्राचार्य ने साथियों के साथ मिलकर फर्जी समिति बनाई। खाता-खोलकर स्कूल पर कब्जा किया और 25 लाख का फंड धोखाधड़ी कर निकाल लिया। पुलिस ने प्रबंधक के आरोप पर आठ लोगों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। श्रीराम जानकी मंदिर के पीछे भक्त कर्माबाई शिक्षा समिति के अधीन कर्माबाई कान्वेंट जूनियर हाई स्कूल का संचालन हो रहा है। प्रबंधक जगत नारायण कटेरिया ने आरोप लगाया कि उनके व कोषाध्यक्ष हरनारायण साहू उर्फ हनी साहू उर्फ एचएन साहू के संयुक्त हस्ताक्षर से 444 दिन के लिए एफडी कराई थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिसकी टर्म डिपॉजिट राशि के आरएस 23 लाख 50 हजार कराई थी। बीते साल 22 दिसंबर को इसका पूरा भुगतान 25 लाख 59 हजार 610 होना था। लेकिन, इन्होंने बैंक की मिलीभगत से एकल भुगतान करा लिया। आरोप लगाया कि मूल समिति को धोखे में रखकर हनी साहू और उनके साथियों ने फर्जी समिति का गठन किया। उसी के नाम पर बैंक में फर्जी खाता खुलवाया। इसी खातों में लाखों रुपए का अवैध तरीके से लेनदेन किया गया। जगत नारायण कटेरिया के बताया कि करीब 29 लाख रुपए का उपयोग बिना अनुमति, बिना के निकाला गया। 2025-26 सत्र में स्कूल की फीस का कोई लेखा-जोखा नहीं दिया गया है। समिति के फंड और अन्य राशि को निजी फायदे के लिए इस्तेमाल किया गया है। बबीना थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय ने कहा कि सारे काम विद्यालय के नियम व कायदे के विपरीत किए गए। थाना पुलिस के अनुसार तहरीर आधार पर रामप्रकाश साहू, हरनारायण साहू उर्फ हनी साहू, पूर्व अध्यक्ष शत्रुधन साहू, ओमकार साहू, अनिल साहू, प्राचार्य कामिनी झा, क्लर्क राहुल साहू सहित आठ के विरुद्ध आपराधिक साजिश, कूट रचना, समिति के अभिलेखों में छेड़छाड़ और धन के दुरुपयोग के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।