भीषण आग से सिलेंडर में ब्लास्ट, मकान की छत उड़ी

Newswrap हिन्दुस्तान, झांसी
share

Jhansi News - झांसी के प्रेम नगर थाना क्षेत्र में खाती बाबा रोड पर एक मकान में भीषण आग लग गई। दीपक की वजह से आग लगी, जो एलपीजी गैस सिलेंडर तक पहुंच गई। धमाके से मकान की छत उड़ गई और सामान जलकर राख हो गया। हालांकि, कोई जनहानि नहीं हुई। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।

भीषण आग से सिलेंडर में ब्लास्ट, मकान की छत उड़ी

झांसी, संवाददाता झांसी के प्रेम नगर थाना क्षेत्र में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। खाती बाबा रोड पर दिए दिए से एक मकान में भीषण आग लग गई। जिस मकान में रखा सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। धमाके से आसपास का इलाका दहन उठा वहीं घर की छत उड़ गई।दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक मकान में रखा सारा सामान चलकर राख हो चुका था लेकिन तब तक घर में रखा टीवी, फ्रिज और वॉशिंग मशीन जल कर राख हो चुका था लगे। मकान मालिक जगदीश ने बताया कि बहू ने घर में दीपक लगाया था।

इसी वजह से घर में आग लगी है। देखते ही देखते आग एलपीजी गैस सिलेंडर तक पहुंच गई, जिसे देख घर के सभी लोग तुरंत बाहर निकल आए। इसी दौरान गैस सिलेंडर में जोरदार धमाका हो गया, जिससे कमरे का छप्पर उड़ गया और दीवारें चटक गईं। धमाके की आवाज और आग की लपटों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निकांड में घर में रखा एक लाख रुपये से अधिक का सामान जलकर राख हो गया, लेकिन गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।