आग से तीन दुकानें जलकर राख, युवक झुलसा

हिन्दुस्तान, झांसी
Follow us on Google News
share

आग से तीन दुकानें जलकर राख, युवक झुलसासिलेंडर लीकेज से हुई घटना से हार्डवेयर, परचून की दुकान का लाखों का माल जलाझांसी, संवाददातारक्सा थाना क्षेत्रान्त

आग से तीन दुकानें जलकर राख, युवक झुलसा

आग से तीन दुकानें जलकर राख, युवक झुलसा सिलेंडर लीकेज से हुई घटना से हार्डवेयर, परचून की दुकान का लाखों का माल जला

झांसी, संवाददाता

घटनास्थल का वर्णन

रक्सा थाना क्षेत्रान्तर्गत गांव डेली में सिलेंडर लीकेज से तीन दुकानों में भीषण आग लग गई। धुआं और लपटों से आसपास का इलाका दहल उठा। जिसमें लाखों का माल जलकर राख हो गया। वहीं आग बुझाने में एक युवक झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आग लगने की प्रक्रिया

गांव डेली में सड़क किनारे अजय राजपूत बेटा गोपाल राजपूत अपनी चाय-नाश्ते की दुकान पर थे। तभी अचानक सिलेंडर लीकेज होने से आग लग गई। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, आग भक से लगी और पूरी दुकान में फैल गई। धुआं और लपटों से आसपास का इलाका दहल उठा। उन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन, तब तक आग पास में स्थित अजय के चचेरे भाई सुनील राजपूत की हार्डवेयर की दुकान भी इसकी चपेट में आ गई। इसके बाद आग ने तीसरी परचून की दुकान को भी आंशिक रूप से जला दिया। इसके बाद पूरा इलाका दहल उठा। आनन-फानन में उन्होंने अपने साधनों से आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन, तब तक तीनों दुकानें धू-धूकर जल उठी। इसी दौरान, अजय राजपूत के भाई अमर राजपूत आग बुझाने पहुंचे और इस दौरान वह झुलस गए। उनके हाथ-पैर जल गए, जिसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। इस दौरान डेली गांव में आधे घंटे से अधिक समय तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। डोंगरी चौकी प्रभारी शिवसागर सिंह ने बताया कि पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। मामले की जांच की जा रही है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या आग लगने से कोई घायल हुआ है?
हां, आग बुझाने में एक युवक झुलस गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।