हाईवे किनारे दुकान में लगी भीषण आग, सामान खाक
Jhansi News - झांसी के मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र में, ग्राम बुखारा के पास एक समोसा चाय की दुकान में रात को अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग इतनी विकराल हो गई कि दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो गई। दुकानदार रामसेवक सिंह को नुकसान लगभग एक लाख रुपये का हुआ। आग बुझाने में फायर ब्रिगेड और पुलिस की मदद भी समय पर नहीं पहुंच पाई।

झांसी। मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित ग्राम बुखारा के पास देर रात अज्ञात कारणों के चलते खुली समोसा चाय की दुकान में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड और कोतवाली पुलिस को दी गई, लेकिन जब तक आग बुझती तब तक दुकान पूरी तरह से जलकर खाक हो चुकी थी। उक्त आगजनी की घटना में लगभग एक लाख का दुकानदार का सामान आग की चपेट में जलकर खाक हो गया। ग्राम बुखारा निवासी रामसेवक सिंह पुत्र मुकुन्दी सिंह ने बताया कि विगत रात्रि वह अपनी दुकान बंद कर घर चला गया।
रात्रि करीब 10 बजे उसे सूचना मिली कि उसकी दुकान में आग लग गई है। मौके पर मौजूद लोगों ने सूचना फायर ब्रिगेड व 112 पुलिस को दी। लेकिन जब तक आग बुझती ,तब तक सब कुछ जलकर खाक हो गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


