
खाद पर 13 लाख से अधिक का गबन, सचिव पर केस
संक्षेप: Jhansi News - मऊरानीपुर में खाद की किल्लत के बीच एक बड़ा घोटाला सामने आया है। बी पैक्स सहकारी समिति पर 233 बोरियां डीएपी गायब पाई गई। जांच में पाया गया कि समिति सचिव ने लगभग 13 लाख 15 हजार 187 रुपए का गबन किया है।...
झांसी/मऊरानीपुर। खाद की किल्ल्त के बीच कालाबाजारी का मऊरानीपुर में बड़ा घोटाला उजागर हुआ है। बी पैक्स सहकारी समिति पर 233 बोरियां डीएपी गायब पाई गई। एसडीएम ने पॉश मशीन जब्त कर जांच के आदेश दिए थे। वहीं अपर जिला सहकारी अधिकारी (एडीसी) ने आरोप सही पाए। उन्होंने समिति सचिव के खिलाफ 13 लाख 15 हजार 187 रुपए के गबन का केस दर्ज कराया है। मऊरानीपुर सहकारी समिति पर सोमवार को नायब तहसीलदार अमित कुमार मुदगलि गड़बड़ी पर जांच करने पहुंचे थे। उन्होंने स्टॉक चेक किया। जिसमें 233 बोरियां डीएपी खाद की बोरियां गायब पाई गई। उन्होंने इसकी सूचना ऊपर दी।
इसके बाद विभाग में खलबली मच गई। आनन-फानन में मऊरानीपुर उपजिलाधिकारी स्वेता साहू सहकारी समिति पहुंची। उन्होंने स्टॉक चेक किया। दस्तावेजों को देखा। जिसमें पाया कि पॉश मशीन में 322 बोरियां शेष दर्ज हैं। उन्होंने तुरंत मशीन को कब्जे लेकर सहायक आयुक्त एवं निबंधन, सहकारिता झांसी को सूचना दी। मंगलवार को एडीसी अखिलेश कुमार टीम के साथ पहुंचे। काफी देर तक समिति पर जांच की। कर्मचारी और सचिव से पूछताछ की। बयान दर्ज किए। जांच गायब डीएपी खाद व अन्य का कोई भी कागजात पेश नहीं कर सके। आरोप सही पाए गए। स्पष्ट हुआ कि संबंधित व्यक्ति ने 233 बोरी डीएपी की कालाबाजारी कर लगभग 13 लाख 15 हजार 187 रुपए का गनब किया है। अखिलेश कुमार ने बताया कि जांच में बोरियां गायब पाई हैं। पूछताछ में सचिव कोई भी दस्तावेज या कागजात पेश नहीं कर सके हैं। वहीं मऊरानीपुर थाना पुलिस की मानें तो अखिलेश कुमार की तहरीर के आधार पर बी पैक्स मऊरानीपुर कैडर सचिव राजीव चतुर्वेदी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कराया है। घटना के बाद समितियों पर हड़कंप का माहौल है। कार्मिकों की उपस्थिति में हुई थी जांच: एडीसी अखिलेश कुमार ने मऊरानीपुर एवं समिति के अन्य कार्मिकों की उपस्थिति में जांच की। इसके बाद उन्होंने आख्या संलग्न की। उन्होंने बताया कि समिति सचिव राजीव चतुर्वेदी द्वारा 233 बोरी डीएपी खुर्द-बुर्द की गइ्र है। इसमें 13 लाख 15 हजार 187 रुपए का गबन किया है। उन्होंने इसकी सूचना उपजिलाधिकारी मऊरानीपुर श्वेता साहू, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता को सूचना दी। एसडीएम ने दस्तावेजों को चेक किया था: मऊरानीपुर सहकारी समिति पर खाद की बोरियां गायब होने से विभाग में हड़कंप मच गया। एसडीएम स्वेता साहू सहकारी समिति पर पहुंचकर जांच की। उन्होंने दस्तावेजो में दर्ज स्टॉक को देखा। लेकिन, खाद की बोरियां कम थीं। उन्होंने स्टॉक मशीन को कब्जे में लेकर मामले की गंभीरता से जांच के आदेश दिए। इसके बाद खाद विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंची। समिति पर जड़ा था ताला: समिति पर जांच को पहुंचे नायब तहसीलदार अमित गुदगिल जब गड़बड़ी पाई तो सोसायटी पर ताला लगा दिया। इसकी सूचना एआर कॉपरेटिव झांसी को देकर बताया कि यहां 500 बोरी खाद थी। 280 बोरी खाद का वितरण हुआ। चेकिंग में 79 बोरियां मिलीं। जबकि 233 गायब थीं। यहां मशीन चेक करने पाया कि किसानों का अंगूठा लगा था।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




