
जलस्रोतों में लगी डुबकी, कहीं मनाई गई संक्रांति
Jhansi News - जलस्रोतों में लगी डुबकी, कहीं मनाई गई संक्रांतिआज मनाया जाएगा पर्व, दोपहर सूर्य ने मकर राशि में किया प्रवेशब्रह्ममुहुर्त में पहला स्नान, दिया जाएगा सू
बुधवार को कहीं-कहीं मकर संक्रांति पर्व मनाया गया। दोपहर 3.07 बजे सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने व उदयातिथि का मान होने से गुरुवार को भी जलस्रोतों पर आस्थ का मेला लगेगा और पर्व मनाया जाएगा। ब्रह्ममुहूर्त में पहली डुबकी लगेगी। सूर्य की पूजा कर अघ्र्य दिया जाएगा। फिर राशियों के अनुरूप दान-पुण्यकर अक्षय फल की कामना होगी। बुधवार को कुछ स्थानों पर पर्व मनाया गया। नदी, तालाब, पोखरों पर लोगों की संख्या काफी कम रही। घरों में सुबह-सुबह कुछ झांसीवालों ने स्नान आदि कर पूजन किया। भगवान सूर्य की उपासना की। नगर में कई स्थानों पर खिचड़ी वितरण की गई।
पर्व को लेकर मिठाई, तिल, काजू-किसमिस, पलंग, कॉस्मेटिक, किराना, गिफ्ट सहित अन्य के बाजार गुलजार रहे। प्रचीन परंपरानुसार 14 जनवरी को ही कुछ स्थानों पर मकर संक्रांति मनाई गई। नदी, तालाब, पोखरों पर लोगों ने भोर स्नान-पूजनकर सूर्यदेव को जल चढ़ाया। सोमवार को सुबह से बेतवा नदी, पहूज डैम, पहूज नदी, बालाघाट, लखेरी घाट, सपरार बांध, पारीछा डैम सहित मप्र के बालाजी धाम, ओरछाधाम पर पैर रखने की जगह न होगी। यहां बड़ी संख्या में भक्त उमडें़गे। जिला धर्माचार्य महंत विष्णु दत्त स्वामी के अनुसार सूर्य बुधवार को दोपहर धनु से मकर राशि में प्रवेश कर गए हैं। लिहाजा, घरों में संक्रांति मनाई गई। उदयातिथि का मान होने साधू-संत महंत गुरुवार को ब्रह्ममुहूर्त में डुबकी लगाएंगे। पूर्व मनाया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




