आज मकर राशि में प्रवेश करेंगे सूर्य, मनेगी संक्रांति

Jan 13, 2026 10:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, झांसी
share Share
Follow Us on

Jhansi News - आज मकर राशि में प्रवेश करेंगे सूर्य, मनेगी संक्रांतिनदी तालाब, पोखरों, जलस्रोतों पर लगेगा आस्था का मेलासूर्य को दिया जाएगा अघ्र्य, पहला स्नान ब्रह्म म

आज मकर राशि में प्रवेश करेंगे सूर्य, मनेगी संक्रांति

बुधवार को धनु से सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे और संक्रांति मनाई जाएगी। नदी, तालाब, पोखरों सहित अन्य जलस्रोतों पर आस्था का मेला लगेगा। लोग डुबकी लगाकर सूर्य को अघ्र्य देंगे। फिर राशियों के अनुरूप दानपुण्य कर फल की कामना की जाएगी। मंगलवार त्योहार को लेकर शहर के बाजार सजे-संवरने रहे। खासतौर तिल, मूंग, रामदाना, काजू-किसमिस, बादाम, ड्राईफू्रट के आइटमों की खूब डिमांड रही। जिला धर्माचार्य महंत विष्णु दत्त स्वामी के अनुसार मकर संक्रांति सभी के लिए शुभ है। जिला धर्माचार्य महंत विष्णुदत्त स्वामी के अनुसार सूर्य 14 जनवरी दिन बुधवार को दोपहर 3.07 बजे धनु से मकर राशि में प्रवेश करेंगे।

जबकि अन्य पंचांगों के अनुसार सूर्य मकर राशि में रात्रि 9 बजकर 30 बजे प्रवेश कर रहे हैं। चूंकि रात में सूर्य मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं। जिसमें साधू, संत-महंत, बाबा रात्रि में डुबकी लगाएंगे। संक्रांति14 को ही मकर संक्रांति मनाई जाएगी। संक्रांति का पूरब से पश्चिम की ओर गमन है। वायव कोड में दृष्टि है। वाहन व्याघ्र (टाइगर) है। जबकि उप वाहन अश्व (घोड़ा) है। पीले वस्त्र धारण किए है। चांदी के पात्र में खीर खाते आ रही हैं। शरीर में चंदन का लेपन है। जो सभी के लिए शुभ है। राशियों के अनुसार दान-पुण्य करें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;