अब तक हो चुकी 596 करोड़ की संपति कुर्क
Jhansi News - झांसी के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव की अवैध संपत्ति पर कार्रवाई हुई है। अब तक उनकी 596 करोड़ की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है। हाल ही में 24 करोड़ की संपत्ति जप्त की गई। यह कार्रवाई माफियाओं के खिलाफ चलाए गए अभियान का हिस्सा है।

अब तक हो चुकी 596 करोड़ की संपति कुर्क झांसी। गरौठा से सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। बीते सात रंगदारी और डकैती के मामले में फरारी के दौरान दिसंबर में 20 करोड़ कीं सपत्ति कुर्क की गई। यही नहीं साल 2023 से अब तक आंकड़ों पर गौर करें तो उनकी अवैध तरीके से अर्जित की गई 596 करोड़ के संपति अब तक कुर्क हो चुकी है।
संपत्ति जप्ती करण की कार्रवाई
गुरुवार को करगुवां जी, भगवंतपुरा, वनगुवां में तीन स्थानों उनकी संपत्ति जप्ती करण की कार्रवाई हुई है। इसकी जो बाजारू कीमत लगभग 24,28,37,200 रुपए का आकलन किया जा रहा है। एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि वर्ष 2023 से अब तक अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 596 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क की जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार को न्यायालय जिलाधिकारी के यहां वाद संख्या 1651/26 के क्रम में न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई की गई है। अभियुक्त दीप नारायण उर्फ दीपक द्वारा समाज विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहते हुए इसे अर्जित किया गया था। उसकी 14-एक गैंगस्टर एक्ट के तहत जप्ती करण की कार्रवाई की है। करगुंवा जी, बनगुंवा और भगवंतपुरा क्षेत्र में उनके सहयोगियों कैलाश नारायण, एसआर रेजिडेंसी, अशोक गोस्वामी, मुन्ना लाल तथा अभिषेक गोस्वामी के नाम से यह दर्ज थीं। कार्रवाई तहसील के सक्षम अधिकारियों, पुलिस की मौजूदगी में न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए प्रक्रिया पूर्ण की गई है। इसी प्रकरण में पूर्व में 2023 से लेकर अब तक लगभग 596 करोड़ की कुल संपत्ति का कुर्की की कार्रवाई अभी तक की जा चुकी है।
बीते साल हुई थी कार्रवाई
सूत्रों की मानें तो बीते सीले सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम एवं तहसीलदार की मौजूदगी में पुलिस पूर्व विधायक के करगुवा स्थित आवासीय प्लॉट पहुंची। यहां उनके व उनके पुत्र व एसआर रेजीडेंसी प्राइवेट लिमिटेड का निदेशक दीपांकर यादव, भाई आनंद कुमार एवं बहू संध्या देवी सहखाते धारक हैं। जिस पर कार्रवाई हुई थी। इससे पहले मुनादी कराई गई थी। इसके बाद पुलिस भगवंतपुरा स्थित मून सिटी पहुंची। यह जमीन पूर्व विधायक दीप नारायण एवं उनकी पत्नी मीरादेवी के सहखाते में है। इसी तरह बनगुआं में भी जमीन कुर्क हुई। इस जमीन में उनका भाई आनंद सहखाते धारक है।
कराई गई मुरादी
गुरुवार को कार्रवाई के दौरान वनगुवां, करगुवांजी, भगवंतपुरा में जैसे ही भारी संख्या में पुलिस प्रशासन की टीम ने मुरादी कराई तो खलबली मच गई। जिला प्रशासन ने पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम के साथ करीब 24 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है। कार्रवाई के दौरान इलाके में मुनादी भी कराई गई। कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में मुनादी कराकर संपत्ति कुर्की की प्रक्रिया पूरी की गई। मौके पर भारी पुलिस बल भी तैनात रहा, ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


