9 लाख के गांजे के साथ 3 तस्कर दबोचे
Jhansi News - 9 लाख के गांजे के साथ 3 तस्कर दबोचेतीन ट्रॉली बैग में भरा था 58.340 किलो गांजा32 हजार से अधिक रुपए, आईपैड, मोबाइल सहित अन्य बरामदफोटो नंबर 3 शहर कोतवा

शहर कोतवाली थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार को मैरी तिराहा के पास से तीन तस्करों को धर-दबोचा। उनके पास से तीन ट्रॉली बैग से 58.340 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया है। तलाशी में 32 हजार रुपए से अधिक की नगदी, आई पैड, मोबाइल सहित अन्य बरामद किया गया है। गांजा की कीमत नौ लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देश पर लगातार अपराधियों के विरुद्ध पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शहर कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर, उप निरीक्षक अश्वनी दीक्षित, भरत सिंह, नरेंद्र चौधरी, राजेश कुमार, कपिल चाहर सहित अन्य पुलिस बल के साथ गश्त पर थे।
तभी मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस बड़ागांव गेट चौकी क्षेत्र के बाबा का अटा अशोक सनफ्रांस रोड पर पहुंची। जहां मैरी तिराहा पर कुछ संदिग्ध प्राइवेट वाहन से उतरकर बातचीत कर रहे थे। टीम ने घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में उन्होंने अपना नाम अमित रय, आशीष श्रीवास्तव, महेंद्र यादव निवासी निवाड़ी बताया। तीनों के पास से तीन अलग-अलग ट्रॉली बैग बरामद हुए। उसे खोलकर देखा तो उसमें अवैध तरीके से 50.340 किलो गांजा भरा था। इसके अलावा एक क्रॉस बैग से तीन मोबाइल, आईपैड तथा तलाशी में 32 हजार 330 रुपए बरामद हुए हैं। तीनों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


