Hindi NewsUttar-pradesh NewsJhansi NewsMajor Accident in Mau Rani Pur Speeding Car Hits Taxi 8 Injured
कार की टक्कर से सवारियों से भरी टैक्सी पलटी, 8 नाजुक

कार की टक्कर से सवारियों से भरी टैक्सी पलटी, 8 नाजुक

संक्षेप:

Jhansi News - कोतवाली मऊरानीपुर में एक भीषण हादसा हुआ, जहां तेज रफ्तार कार ने टैक्सी को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में आठ सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Jan 02, 2026 10:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, झांसी
share Share
Follow Us on

कोतवाली मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ। गरौठा सड़क पर तेज रफ्तार बेकाबू कार ने सवारियों से भरी टैक्सी को टक्कर मार दी। जिससे टैक्सी सड़क किनारे पलट गई। हादसे में आठ सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सात की हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मऊरानीपुर से सवारियां लेकर एक टैक्सी बीती देर रात सिमरधा जा रही थी। टैक्सी में चालक समेत करीब आठ लोग सवार थे। जैसे ही वह गरौठा सड़क पर मेलोनी स्थित एक पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, तभी तेज गति से आ रही कार टक्कर मारती हुई निकल गई।

टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि टैक्सी पलट गई। जिसमें उसमें सवार लोग दूर-दूर तक गिरकर घिसटते चले गए। कई तो उसके नीचे दब गए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आनन-फानन में राहगीर मदद को दौड़े। सूचना पर कोतवाली प्रभारी मुकेश सोलंकी, पुलिस क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह और उपजिलाधिकारी श्वेता साहू ने घटना स्थल का जायजा लिया। राहगीरों की मदद से घायल दीपेंद्र बेटा जय प्रकाश निवासी मऊरानीपुर, भगवानदास बेटा रामचरण निवासी बम्होरी, बबलू बेटा गुलजारीलाल, पवन बेटा रामेश्वर निवासी एवनी, सोनू बेटा रामलाल निवासी एवनी, सुनील गुप्ता बेटा चंद्रप्रकाश निवासी सिमरधा, मैथिलीशरण बेटा संतराम निवासी एवनी सहित अन्य को किसी तरह बाहर निकाला। उन्हें तुरंत सामुायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊरानीपुर भिजवाया। जहां सभी की हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी भेज दिया है। वहीं मुकेश बेटा कल्याण निवासी बीरपुरा का इलाज किया जा रहा है। वहीं पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लेक लिया है। पुलिस के अनुसार जांच की जा रही है। टक्कर मारने वाले वाहन व चालक की तलाश की जा रही है। कोई शिकायत आने पर अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;