ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश झांसीमनी भाईदूज, पूजे गए भगवान गोवर्धन

मनी भाईदूज, पूजे गए भगवान गोवर्धन

शहर ही नहीं तहसील, ब्लॉक, गांव-देहातों में भाईदूज पर्व सादगी से मनाया गया।

मनी भाईदूज, पूजे गए भगवान गोवर्धन
हिन्दुस्तान टीम,झांसीFri, 09 Nov 2018 10:02 PM
ऐप पर पढ़ें

शहर ही नहीं तहसील, ब्लॉक, गांव-देहातों में भाईदूज पर्व सादगी से मनाया गया।

बहनों ने भाईयों के माथे पर मंगल तिलक किया। आरती उतारी और उनकी लम्बी उम्र की कामना की। वहीं भाईयों ने भी बहनों को उपहार दिए। गांव-देहातों में भगवान गोवर्धन की पूजा हुई। जगह-जगह मौनियों ने नृत्य किया।

बहनों ने किया मंगल तिलक

मऊरानीपुर। दीपों का पर्व दीपावली के बाद श्रद्धालु से शुक्रवार भाईदूज पर्व मनाया गया। दूर-दराज से पहुंची महिलाओं ने अपने भाईयों के माथे पर मंगल तिलक किया। आरती उतारी। भाईयों को मिठाई खिलाई। उनकी लम्बी उम्र की कामना की। भाईयों ने अपनी बहनों उपहार दिए। वहीं नगर में गोवर्धन उत्सव भी मनाया गया। सुबह मंदिरों में अनुष्ठान हुए। लोगों ने पूजन किया। भगवान से सुख-समृद्धि की कामना की। पर्व को लेकर बस स्टैण्ड पर लोगों की भीड़ रही। टैक्सी-टेम्पो भर-भर कर चले।

अन्नूकूट प्रसाद चढ़ाया गया

रानीपुर। कस्बा में भाई-बहन के अटूट बंधन का पर्व भाई-दूज परंपरा तरीके से मनाया गया। बहनों ने भाईयों के माथे पर मंगल टीका लगाकर उनकी दीर्घायु की कामना की। नव युवकों का ग्वाल बनाकर मौनिया नृत्य भी आकर्षण का केन्द्र रहा। गली-गली में ढोलक की ताल सुनाई दी। वहीं दूसरी अरे घर-घर गोवर्धन की पूजा हुई। मंदिरों में अन्नूकूट का प्रसाद चढ़ाया गया। श्री रघुनाथ जी मंदिर में भक्तों ने धार्मिक अनुष्ठान में बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूजारी ने सुबह पूजन कराया। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। किशोर जू महाराज मंदिर में अन्नूकूट प्रसाद वितरण किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें