ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश झांसीखूब बिकी मिठाईं, गिफ्ट पैक और उपहार

खूब बिकी मिठाईं, गिफ्ट पैक और उपहार

..भाई। फलां बरफी क्या हिसाब है? 360 रुपए किलो। और काजू बरफी 800 रुपए किलो। ओह, ..इतनी महंगी। भाईदूज पर्व पर शुक्रवार यही माहौल रहा। मिठाईयों की दुकानें भरी-भरी रहीं। गिफ्ट पैक, चॉकलेट पैक पसंद पर...

खूब बिकी मिठाईं, गिफ्ट पैक और उपहार
हिन्दुस्तान टीम,झांसीFri, 09 Nov 2018 09:59 PM
ऐप पर पढ़ें

..भाई। फलां बरफी क्या हिसाब है? 360 रुपए किलो। और काजू बरफी 800 रुपए किलो। ओह, ..इतनी महंगी। भाईदूज पर्व पर शुक्रवार यही माहौल रहा। मिठाईयों की दुकानें भरी-भरी रहीं। गिफ्ट पैक, चॉकलेट पैक पसंद पर हावी रहे। नए लुक के उपहारों ने खूब मन मोहा। ..सादा बर्फी, गुलाब जमुना, रसगुल्ला, काजू बरफी घर-घर पहुंचा। खोआ से बने आइटमों को तवज्जोह दी गई। नामचीन दुकानों पर शमियाना लगाकर व्यापार हुआ।

शुक्रवार, भाईयों का मुंह मीठा कराने के लिए महिलाओं ने अच्छी मिठाईयां परचेज की। लिहाजा, सुबह से नामचीन दुकानों पर काफी भीड़ रही। हाथ ठेलों पर भी मिठाईयां बेची गईं। 300 रुपए से नीचे कोई मिठाई नहीं थी। नामचीन दुकानों पर सादा बरफी की शुरूआत 300 से शुरू होकर 480 रुपए तक थी। रसगुल्ला 250 रुपए से 300 रुपए किलो तक बिका। फुटपाथी दुकानें भी खूब चलीं। दामों में खास अंदर नहीं था लेकिन, मीठी दुकानों पर फीका पकवान भी बिका। खोवा से बने आई महंगे रहे। बर्फी, रसगुल्ला, रसमलाई, गुलाब जामुन, चमचम, काजू बरफी का बोलवाला रहा। नगर के शहर, सदर, सीपरी, बड़ाबाजार, मानिक चौक सहित अन्य प्रतिष्ठित दुकानों में लोगों की जमकर भीड़ उमड़ी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें