वकील ने कलेक्ट्रेट में किया आत्मदाह का प्रयास

Newswrap हिन्दुस्तान, झांसी
Follow us on Google News
share

झांसी में एक वकील ईशान मिश्रा ने जिलाधिकारी कार्यालय के पास आत्मदाह का प्रयास किया। उनका आरोप है कि कुछ वकील पदाधिकारियों ने 16 मई को उनके साथ मारपीट की और अपमानित किया। घटना के बाद, पुलिस ने जांच शुरू की है, लेकिन पीड़ित को कोई कार्रवाई नहीं मिली।

वकील ने कलेक्ट्रेट में किया आत्मदाह का प्रयास

झांसी। सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई। जबकि एक विवाद से खफा वकील ने अपने ऊपर डीजल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। समय रहते सुरक्षा कर्मी और लोगों ने उसे बचा लिया। माचिस छीन ली। वहीं पीड़ित ने आरोप लगाया कि चैंबर में उसके साथ मारपीट की गई। कपड़े फाड़कर भगाया गया। अपमान से तंग आकर यह कदम उठाया है। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सोमवार दोपहर कलेक्ट्रेट में माहौल सामान्य था। तभी वकील ईशान मिश्रा नाम का वकील जिलाधिकारी कार्यालय के पास पहुंचा। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, उन्होंने अपने ऊपर डीजल उढ़ेलकर आग लगाने का प्रयास किया।

जिससे पूरे कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सुरक्षा कर्मचारी व आसपास खड़े लोग मदद को दौड़े। उन्होंने ईशान के हाथ से माचिस छीनी और उन्हें किसी तरह बचाया। घटना के बाद सिटी मजिस्ट्रेट प्रमोद झा, नबाबाद थाना पुलिस सहित अन्य अफसर पहुंचे। वह उसे अपने साथ ले गए। पीड़ित के अनुसार गुजरी 16 मई को वह अपने कोर्ट परिसर में अपने चैंबर में थे। तभी कुछ वकील पदाधिकारी आए और गाली-गलौज करते हुए अपशब्द कहने लगे। जिसका उसने विरोध किया। तभी वह आक्रोशित हो गए और उन्होंने मारपीट कर दी। उनके कपड़े फाड़ दिए। बाद अद्र्धनग्न अवस्था में उसे भगा दिया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसकी जेब में रखे रुपए भी निकाल लिए। बताया, घटना के बाद पुलिस ने मौका-मुआयना किया। पीड़ित को डॉक्टरी के लिए भेजा। पीड़ित ने शिकायत भी की। लेकिन, अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। जबकि वह लगातार थाने में चक्कर लगा रहा है। जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तब सोमवार को यह कदम उठाया है। बताया, वह घटना के बाद से काफी परेशान है। वहीं घटना की बाद पहुंची पुलिस ने फिर भी मुआयना किया। पीड़ित से पूछताछ की गई। मामले में एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि नबाबाद थाना पुलिस जांच कर रही है। कार्रवाई के लिए कहा गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।