डीएम कार्यालय में वकील ने ज्वलनशील पदार्थ डाल किया आत्मदाह का प्रयास
झांसी। जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब

झांसी। जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक पीड़ित अधिवक्ता ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों और लोगों ने मुस्तैदी दिखाते हुए अधिवक्ता को बमुश्किल रोका। जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। इस घटना से प्रशासनिक अमले में अफ़रा-तफ़री मच गई। पीड़ित अधिवक्ता का गंभीर आरोप है कि उनके विपक्षियों ने मिलकर उन्हें नंगा करके बेरहमी से पीटा। अधिवक्ता ने रोष जताते हुए समय करीब 11:30 बजे कहा कि इस मामले में न्याय के लिए गुहार लगाने के बावजूद प्रशासन स्तर पर उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है, जिससे क्षुब्ध होकर उन्हें यह आत्मघाती कदम उठाना पड़ा।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


