वायरल वीडियो : झांसी में वकील ने कलेक्ट्रेट में किया आत्मदाह का प्रयास
- डीजल डालते ही मचा हड़कंप, लोगों ने माचिस छीनी - बोला, मेरे साथ

--------------
फोटो परिचय--18जेएचए02-- डीजल डालकर आग लगाने का प्रयास करते वकील को बचाते लोग। वीडियो ग्रैब
-------------
झांसी, संवाददाता
घटना का विवरण
अधिवक्ता पदाधिकारियों पर बेइज्जत करने का आरोप लगाते हुए एक वकील ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में आत्मदाह की कोशिश की। बताया जा रहा है वकील ने जैसे ही अपने ऊपर डीजल डालकर आग लगाने की कोशिश की आसपास मौजूद लोगों और सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया और माचिस छीन ली। अचानक हुए इस घटनाक्रम से कलेक्ट्रेट में अफरातफरी मच गई। वकील का बचाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पीड़ित का कहना है कि शिकायत के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इससे उसे मजबूरन यह कदम उठाना पड़ा। एसपी सिटी के निर्देश के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है。
प्रत्यक्षदर्शियों की रिपोर्ट
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सोमवार दोपहर कलेक्ट्रेट में सामान्य माहौल था। तभी ईशान मिश्रा नाम का वकील जिलाधिकारी कार्यालय के पास पहुंचा। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, उसने अपने ऊपर डीजल डाला और आग लगाने का प्रयास किया। आनन-फानन में सुरक्षा कर्मचारी व आसपास खड़े लोग मदद को दौड़े। उन्होंने ईशान के हाथ से माचिस छीनी और उन्हें किसी तरह बचाया। इससे पूरे कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी लगते ही सिटी मजिस्ट्रेट प्रमोद झा, नवाबाद थाना पुलिस सहित अन्य अफसर मौके पर पहुंचे। वह वकील को अपने साथ ले गए। पीड़ित के अनुसार 16 मई को वह कोर्ट परिसर स्थित अपने चैंबर में था। तभी कुछ वकील पदाधिकारी आए और गाली-गलौज करते हुए अपशब्द कहने लगे। इसका मैंने विरोध किया तो मारपीट कर दी। कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद अर्द्धनग्न अवस्था में उसे भगा दिया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसकी जेब में रखे रुपये भी निकाल लिए। शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। वह लगातार थाने के चक्कर लगाकर थक गया था। मामले में एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि नवाबाद थाना पुलिस जांच कर रही है। कार्रवाई के लिए कहा गया है।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


