Jhansi News: सकरार सहकारी समिति में खाद वितरण शुरू
Jhansi News: झांसी में खरीफ सीजन की शुरुआत होते ही किसानों की खाद की मांग बढ़ गई है। लुहारी में स्थित सकरार बहुउद्देशीय सहकारी समिति ने किसानों को खाद वितरण शुरू कर दिया है, जिसमें 500 बैग डीएपी और 1327 बैग यूरिया उपलब्ध हैं। समय पर खाद मिलने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

Jhansi News: झांसी। खरीफ सीजन शुरू होते ही किसानों की खाद की आवश्यकता बढ़ने लगी है। इसके चलते क्षेत्र के किसान अपनी-अपनी सहकारी समितियों का रुख कर रहे हैं। कस्बा लुहारी में संचालित सकरार बहुउद्देशीय सहकारी समिति में भी किसानों का पहुंचना शुरू हो गया है। समिति द्वारा खाद वितरण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। समिति की सचिव सुषमा यादव ने बताया कि बुधवार तक समिति में डीएपी के 500 बैग तथा यूरिया के 1327 बैग उपलब्ध हैं। किसानों को आवश्यकता के अनुसार खाद वितरित की जा रही है और स्टॉक पर लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि समिति के अंतर्गत लुहारी, भिटौरा, सिलगुवां, लुहरगांव भट्ट, सकरार, जावन, ढौडा, सिजौरा और वमन नैगुवां सहित नौ ग्राम पंचायतें आती हैं।
इन सभी क्षेत्रों के किसान समिति से खाद प्राप्त करते हैं। सचिव के अनुसार यदि कृषि उपज क्षेत्रफल की बात करें तो केवल लुहारी ग्राम का ही कृषि क्षेत्र 983.283 हेक्टेयर है। ऐसे में खरीफ सीजन के दौरान खाद की मांग लगातार बढ़ने की संभावना है। समिति प्रबंधन का कहना है कि किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


