मौसम का पलटवार : बारिश से लड़खड़ाई बत्ती, अंधेरे में रहा शहर
Jhansi News - मौसम का पलटवार : बारिश से लड़खड़ाई बत्ती, अंधेरे में रहा शहर सुबह से बादलों ने रोकी धूप तो कोहरे ने रफ्तार, शीतलहर से कांपा शहरदिन भर धूप को तरसे बुंदेल
झांसी, संवाददाता गुजरे, दो दिनों से बदले मौसम ने पलटवार किया है। शुक्रवार की आधी रात झमाझम बारिश हुई। करीब दो घंटे धीमी-तेज बारिश से बिजली व्यवस्था लड़खड़ाई। लोग नींद से जाग उठे। रानी की नगरी झांसी अंधेरे में रही। कई स्थानों पर जल-जमाव हुआ। वहीं शनिवार भोर से कोहरे ने रफ्तार रोकी तो बादलों ने धूप। तीव्र गति से चल रही शीतलहर से कंपकंपा उठे। लोगों ने अलाव-अंगीठी का सहारा लिया।
मौसम की करवट से शनिवार को अधिकतम पारा 24 तो न्यूनतम 14 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार रात से ही मौसम बदला रहा। तीखी गलन, शीतलहर और कड़ाके से लोग घरों में ही दुबके रहे। रात 12.30 बजे से बूंदाबांदी हुई। इसके बाद तेज बारिश हुई। करीब दो घंटे तक धीमी और तेज बारिश शहर को भिगोती रही। जिससे आवास विकास, केके पुरी, नंदनपुरा, ईसाइटोला, शास्त्री नगर, आजाद नगर, खातीबाबा, दीनदयाल नगर, लहर गिर्द, नंदनपुरा, राजघाट कॉलोनी, पाल कॉलोनी सहित अन्य स्थानों की बिजली व्यवस्था गड़बड़ हो गई। हालांकि सुबह चार बजे तक कई स्थानों की बिजली व्यवस्था बहाल की गई। वहीं मौसम के चौतरफा वार से शहर परेशान हो गए। सुबह चार बजे से छाए घने कोहरे से झांसी-कानपुर, खजुराहो, ललितपुर, शिवपुरी, ग्वालियर राजमार्ग पर सड़क किनारे वाहन लाइट्स ऑन कर खड़े रहे। कहीं-कहीं कोहरे की विजीविलिटी इतनी कम थी कि वाहन लाइट्स ऑन कर रेंगते नजर आए। बादल छाने से सूरज नहीं निकला। जिससे शहरी धूप को तरस गए। शाम 5.35 बजे सूर्यास्त हुआ। इसके बाद सर्दी ने जोरदारी से झटका दिया। जिससे चहूंओर अलाव सुलग उठे। भरारी फार्म स्थित कृषि-मौसम इकाई के वैज्ञानिकों की मानें तो रविवार को धुंध व हल्का कोहरा रहने की संभावना है। मुख्यता आकाश साफ रहेगा। न्यूनतम और अधिकतम ताप सरकने की उम्मीद है। जिससे अधिक सर्दी महसूस होगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।