
चार्जिंग प्वाईंट बदहाल, खटारा हो गई ई साइकिलें
Jhansi News - - चार्जिंग में हो रही परेशानी- लगती है भीड़, मिनटों के काम में लगते हैं घंटे, लोग होते हैं परेशानसमाचारी संवाददाता। झांसी। स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ई स
झांसी। स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ई साइकिले बहुत कम समय में काफी लोकप्रिय हो गई है. लेकिन इनका समुचित रख रखाव न होने की वजह से अधिकांश खटारा हो गईं हैं। सबसे बड़ी समस्या इन्हें चार्ज करने की है। इसकी वजह है कि चार्जिंग स्टेशन या पाइंट नगर निगम परिसर में है। नही इनकी संख्या बहुत सीमित है। मात्र 181 साइकिलों में से अधिकांश साइकिलें लोगों ने मासिक किराए पर ले रखी हैं। जिन लोगों ने किराए पर ई साइकिलें ली हैं तो उन्हें रोजाना चार्ज कराना पड़ता है जोकि आसान काम नहीं है। साइकिल लेकर नगर निगम कार्यालय पहुंचकर चार्जिंग प्वाइंट पहुंचना पड़ता है, जहां पहले से लोग कतार में लगे होते हैं।
ऐसे में बैट्री बदलने का जो काम पांच मिनट में हो सकता है उसमें कभी-कभी घंटे लग जाते हैं। ऐसे में लोगों ने महानगर के अन्य स्थानों पर चार्जिंग प्वाइंट खुलवाने की मांग की है। नगर निगम के चार्जिंग प्वाइंट केंद्र के संचालक ने बताया कि उनके पास माज्ञ 181 ई साइकिले हैं जिनमें से 147 साइकिलें मासिक या साप्ताहिक किराए पर उठाई गई है। ई साइकिल का 24 घंटे का किराया 59 रुपए है जबकि साप्ताहिक किराया 245 रुपए है। बताया कि ईचार्जिंग प्वाइंट पर ई साइकिल की मरम्मत करता कर्मचारी।साइकिलें जोमेटो के नए डिलेवरी पर्सन में बहुत ज्यादा लोकप्रिय हैं। इसकी वजह है कि बहुत कम खर्च में इन्हें दिन भर उपयोग कर सकते हैं बताया कि इन साइकिलों की लगातार डिमांड बढ़ रही है लेकिन हमारे पास सीमित संख्या में साइकिले होने की वजह से लोगों को नहीं दे पाते हैं, जिसकी वजह से लोग मायूस होकर लौट जाते हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




