Hindi NewsUttar-pradesh NewsJhansi NewsJhansi Robbery Thieves Target Gold Trader s Home Steal Jewelry Worth Lakhs
घर-दुकान से लाखों के जेवर-नगदी चोरी

घर-दुकान से लाखों के जेवर-नगदी चोरी

संक्षेप:

Jhansi News - घर-दुकान से लाखों के जेवर-नगदी चोरीबदमाशों ने सराफा व्यापारी के घर-दुकान को बनाया निशानाउन्नाव गेट चौकी के पास बदमाशों की चहल-कदमी से दहशतएक घंटे घर-द

Feb 09, 2026 09:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, झांसी
share Share
Follow Us on

झांसी। शहर कोतवाली थाना क्षेत्रान्तर्गत उन्नाव गेट चौकी के पास मोहल्ला अशोक नगर में बीती रात बदमाशों ने सराफा व्यापारी के सूने घर-दुकान को निशाना बनाया। ताले-तोड़कर दाखिल हुए चोर लाखों के सोने-चांदी के जेवरात समेत नगदी समेटकर चंपत हो गए। वारदात के इलाके में दहशत का माहौल है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शरू कर दी है। अशोक नगर निवासी अरविंद सोनी सराफा व्यापारी हैं। वह अपने बेटे के साथ रहते है। वहीं पर बर्तन, सराफा दुकान और मकान है। उनके बड़े भाई के बेटे की भोपाल में शादी है। उसमें शामिल होने वह 7 फरवरी को गए थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

झांसी में घर सूना था। रविवार-सोमवार की दरमियानी रात बदमाशों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा। इसके बाद घर-दुकान में दाखिल हुए। अंदर उन्होंने अलमारी-सूटकेस के लॉक चटकाए। उसमें रखे लाखों के सोने-चांदी के जेवरात समेत हजारों की नगदी समेटकर चंपत हो गए। सोमवार जब पड़ोसी उठे तो उन्होंने अरंवदि को फोन किया तो वह दंग रह गए। उन्होंने अपने रिश्तेदार और पड़ोसियों को घर भेजा तो पैरों तले जमीन सरक गए। अंदर अलमारी, सूटकेस के लॉक टूटे थे। उसमें रखे लाखों के जेवर गायब थे। पीड़ित अरविंद सोनी ने बताया कि बदमाश करीब एक घंटे तक रहे। वह करीब छह लाख रुपए से अधिक के सोने-चांदी के जेवर और अंदर रखे करीब डेढ़ हजार रुपए लेकर चंपत हो गए। वहीं सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। जिसमें कुछ गतिविधियां कैद हुई हैं। जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस की मानें तो बदमाशों की तलाश की जा रही है।