Hindi NewsUttar-pradesh NewsJhansi NewsJhansi Roadways Employees Union Meeting Discusses Staff Issues and Declining Depot Income

संघ की बैठक में कर्मियों की समस्याओं पर हुआ मंथन

Jhansi News - डिपो की आय में गिरावट पर चिंता, आंदोलन पर भी विचार झांसी,संवाददाताउत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ के बैनर तले झांसी डिपो प्रांगण में बैठक हुई। अध्यक्

Newswrap हिन्दुस्तान, झांसीSat, 28 Dec 2024 10:34 PM
share Share
Follow Us on

झांसी,संवाददाता उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ के बैनर तले झांसी डिपो प्रांगण में बैठक हुई। अध्यक्षता आशाराम कुशवाहा अध्यक्षता में हुई। जिसमें संघ ने कर्मियों की समस्याओं पर विचार किया। डिपो की आय में दिन प्रतिदिन गिरावट पर भी मंथन किया। कहा कि आंदोलनात्मक कार्रवाई पर भी विचार किया जाएगा।

बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रबंधन बात करके कर्मचारियों की समस्याओं का निदान कराते हुए आय बढ़ोत्तरी के अनुकूल निर्णय लिए जाएंगे। कर्मचारियों की समस्याओं का निदान न होने एवं प्रबंधन द्वारा वार्ता के लिए समय न देने पर आंदोलनात्मक कार्यवाही पर विचार किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश रोड कर्मचारी संघ झांसी डिपो के पूर्व अध्यक्ष करीम उल्ला खां की आगरा से तथा प्रशासनिक शाखा के मंत्री ब्रजकिशोर कानपुर से पुन: झांसी में तैनाती होने से संघ कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की। बैठक में दुर्गा प्रसाद स्वर्णकार, के के गेड़ा, क्षेत्रीय अध्यक्ष ज्योति मिश्रा सहित लखन लाल, सुधीर कुमार, प्रमोद राठौर,शराफत अली ,मोहम्मद रफीक आदि मौजूद रहे। संचालन विजय कुमार शर्मा ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें