
हरित ऊर्जा का किया उपयोग, डीजल खपत में आई कमी
Jhansi News - झांसी संवाददाता।झांसी रेल मंडल द्वारा ऊर्जा संरक्षण एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के क्रम में निरंतर प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं, जिनके सकारात्मक पर
झांसी रेल मंडल द्वारा ऊर्जा संरक्षण एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के क्रम में निरंतर प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं, जिनके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। मंडल में सौर ऊर्जा के उपयोग तथा डीजल की खपत में कमी से वित्तीय एवं पर्यावरणीय दोनों स्तरों पर महत्वपूर्ण उपलब्धियां दर्ज की गई हैं। नवंबर 2025 माह के दौरान झांसी रेल मंडल के सौर ऊर्जा संयंत्रों से कुल 82,050 यूनिट विद्युत उत्पादन किया गया, जिससे मंडल को लगभग 4,42,093 की बचत हुई। वहीं, अप्रैल 2025 से नवंबर 2025 तक सौर ऊर्जा से कुल 4,48,487 यूनिट विद्युत का उत्पादन हुआ, जिससे अब तक लगभग 16,12,615 की बचत दर्ज की गई है।
इसके अतिरिक्त, रेलवे बोर्ड के निर्देशों के तहत लोको शटडाउन के माध्यम से हाई स्पीड डीजल की बचत पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। दिसंबर 2025 माह में डीजल की बचत से झाँसी रेल मंडल को 1,05,95,772 की आय बचत प्राप्त हुई है। अप्रैल 2025 से दिसंबर 2025 तक डीजल बचत के माध्यम से कुल 9.42 करोड़ की संचयी बचत दर्ज की गई है। दिसंबर 2025 माह में मंडल द्वारा 523 किलो लीटर डीजल का उपयोग किया गया, जबकि दिसंबर 2024 में यह खपत 544 किलोलीटर थी। इस प्रकार डीजल खपत में 3.86 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने कहा कि झांसी रेल मंडल ऊर्जा दक्षता, सौर ऊर्जा के अधिकतम उपयोग तथा ईंधन संरक्षण के लिए निरंतर प्रयासरत है। इन पहलों से न केवल राजस्व बचत सुनिश्चित हो रही है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




