स्थानान्तरण पर क्षेत्राधिकारियों को दी विदाई
झांसी पुलिस विभाग में एक कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारियों को विदाई दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उनके कार्यकाल की सराहना की। स्थानान्तरण होने वालों में लक्ष्मीकान्त गौतम, जितेन्द्र सिंह और अजय श्रोत्रीय शामिल हैं। नए अधिकारियों को कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए निर्देश दिए गए। विदाई समारोह में सम्मानित किया गया।

झांसी। झांसी पुलिस विभाग में एक कार्यक्रम हुआ। जिसमें अन्य जिलों में स्थानान्तरित हुए क्षेत्राधिकारियों को विदाई दी गई। उनके कार्यकाल की सराहना की गई। झांसी सिटी क्षेत्राधिकारी लक्ष्मीकान्त गौतम, क्षेत्राधिकारी मऊरानीपुर जितेन्द्र सिंह एवं क्षेत्राधिकारी मोंठ अजय श्रोत्रीय का स्थानान्तरण अन्य जिलों के लिए हो गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने अधिकारियों के कार्यकाल की सराहना की। उन्होंने नई तैनात पर कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराध नियंत्रण तथा आमजन की समस्याओं के प्रभावी निस्तारण के लिए कहा। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्थानांतरित अधिकारियों के साथ अपने अनुभव साझा किए। विदाई समारोह के दौरान स्थानांतरित अधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. अरविन्द कुमार, सहायक पुलिस अधीक्षक आरीबा नोमान, क्षेत्राधिकारी सदर रामवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी टहरौली असमा वकार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


