Jhansi News: पुलिस विभाग में दौड़ी तबादला एक्सप्रेस
Jhansi News: झांसी में, पुलिस विभाग ने सुरक्षा बढ़ाने के उद्देश्य से 23 इंस्पेक्टर और 4 दरोगा का तबादला किया है। 26 थानों में से 16 थाना प्रभारी भी बदले गए हैं। नए नियुक्तियां शहर कोतवाली और अन्य प्रमुख थानों में की गई हैं। यह कदम पुलिस कार्यप्रणाली को मजबूत करने के लिए है।

Jhansi News: झांसी। पुलिस विभाग में एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस सरपट दौड़ी। एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता-मजबूत करने के उद्देश्य से शुक्रवार को 23 इंस्पेक्टर और 4 दरोगा को इधर-उधर भेजा है। यही नहीं इनमें 26 थानों में से 16 थाना प्रभारी निरीक्षक बदले गए हैं। शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक का प्रभार अंजन कुमार सिंह को दिया गया है। जबकि शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार दुबे का स्नान्तरण गुरसराय थाना प्रभारी के लिए किया गया है। गुरसरांय थाना प्रभारी रहे शैलेंद्र सिंह को सदर बाजार थाने की जिम्मेदारी दी गई है। इंस्पेक्टर महेंद्र चंद्र को सदर बाजार से हटाकर कटेरा थाना प्रभारी बनाया गया।
इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह को मोंठ थाना प्रभारी, इंस्पेक्टर राहुल राठौर को बबीना प्रभारी बनाया गया है। इंस्पेक्टर सरिता मिश्रा को टहरौली थाना प्रभारी बनाया गया। इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश शर्मा को लहचूरा, इंस्पेक्टर अतुल कुमार लखेरा को शाहजहांपुर, वेद प्रकाश पांडेय को बड़ागांव, बलराज शाही बड़ागांव से हटाकर चिरगांव, विद्यासागर को पूंछ, अखिलेश द्विवेदी को गरौठा, सुरजीत सिंह को एरच, दरोगा अजय सिंह को उल्दन, दरोगा नीतू सिंह को महिला थाना प्रभारी बनाया गया है।


