Hindi NewsUttar-pradesh NewsJhansi NewsStrict Action Against Illegal Loudspeakers in Jhansi Police Crackdown
धार्मिक स्थलों से हटवाए ध्वनि विस्तार यंत्र

धार्मिक स्थलों से हटवाए ध्वनि विस्तार यंत्र

संक्षेप:

Jhansi News - धार्मिक स्थलों से हटवाए ध्वनि विस्तार यंत्रझांसी, संवाददाता टीमझांसी में पुलिस-प्रशासन ने अवैध रूप से लगे लाउस्पीडकर, ध्वनि विस्तार यंत्रों के विरुद्ध

Nov 11, 2025 10:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, झांसी
share Share
Follow Us on

झांसी में पुलिस-प्रशासन ने अवैध रूप से लगे लाउस्पीडकर, ध्वनि विस्तार यंत्रों के विरुद्ध सख्ती से कार्रवाई की। सरकार, समथर, गुरसरांय सहित अन्य थाना क्षेत्रों में पुलिस ने स्थलों से यंत्रों को हटाया तो कईयों की कम आवाज कराई। वहीं लोगों को चेतावनी भी दी है। पुलिस की कार्रवाई से हड़कंप का माहौल रहा। कस्बा सहित सकरार व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस ने धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों पर मानक के विपरीत ध्वनि विस्तार यंत्रों को हआया। सकरार थाना प्रभारी पप्पू सिंह ने बताया कि सकरार जामा मस्जिद से एक लाउडस्पीकर हटवाया, तीन मंदिरो, बड़ी माता मंदिर मगरपुर, हनुमान जी मंदिर अडजार, शिव जी मंदिर मगरपुर से लाउडस्पीकरों की आवाज कम कराई गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अभियान सतत रूप से जारी है। उन्होंने लोगों से अभियान में सहयोग के लिए भी कहा है। निर्धारित मानकों के अनुरूप ही ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग करें। इस दौरान उप निरीक्षक रामेंद्र सिंह सहित अन्य थाने का स्टॉफ मौजूद रहा। समथर थाना क्षेत्र में भी अभियान चलाया गया। थाना पुलिस के अनुसार कस्बा में अभियान चलाया गया है। गांव साकिन व लोहागढ़ में पुलिस ने अभियान चलाया। साकिन जामा मस्जिद से लाउडस्पीकर हटवाया गया। लोहागढ़ में भी मजिस्द से ध्वनि विस्तार यंत्र को हटवाया गया। थाना प्रभारी अतुल कुमार राजपूत ने बताया कि शासन द्वारा जारी किए गए माप में ही यंत्रों को चलाया जाए। इसके अधिक ध्वनि होने पर कार्रवाई की जाएगी। आगे भी अभिान जारी होगा। गुरसरांय थाना पुलिस ने ध्वनि विस्तार यंत्रों की नगर में जांच की। जहां ऊंची आवाज में यह बजते पाए गए। वहां कार्रवाई की गई है। थाना प्रभारी अमीराम सिंह ने बताया कि जामा मस्जिद व बड़ी माता मंदिर से एक-एक लाउडस्पीकर उतारकर जब्त किया गया है। वहीं करीब छह स्थानों पर इन्हें मानक के अनुरूप बजाए जाने की चेतावनी दी गई है। इस दौरान उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह भदोरिया, बृजेश भार्गव, आशीष द्विवेदी, राहुल कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।