झांसी में प्रेमिका और उसके मासूम बेटे की हत्या के आरोपित को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा
झांसी पुलिस ने चतुर्भुज नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने अपनी प्रेमिका नीलू देवी और उसके तीन साल के बेटे कृष्णा की हत्या की थी। महिला का शव सड़क किनारे मिला था और बच्चे की जली हुई हड्डियां भूसे में दबाई गई थीं। आरोपी ने विवाद के बाद दोनों की हत्या की।
झांसी, संवाददाता गुजरात की प्रेमिका और उसके मासूम बेटे को झांसी लाकर हत्या करने के आरोपित चतुर्भुज को पुलिस ने बुधवार रात गोली मारकर धर दबोचा। महिला का शव पांच अप्रैल को सड़क किनारे मिला था जबकि बच्चे की जली हुई हड्डियां भूसे के ढेर में दबी मिली।घटनाक्रम के अनुसार, लहचूरा थाना क्षेत्र के बरौटा गांव में पांच अप्रैल को सड़क किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिला था। वहीं दो दिन बाद उसी गांव के बाहर खेतों में जले हुए भूसे से तीन साल के मासूम की हड्डियां बरामद हुईं। पुलिस ने जांच में महिला की पहचान गुजरात निवासी नीलू देवी के रूप में हुई जबकि मासूम की पहचान उसके तीन साल के बेटे कृष्णा के रूप में हुई।
जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी चतुर्भुज पटेल महिला को पत्नी बनाकर अपने साथ झांसी लेकर आया था। जब महिला अपने पहले पति के पास वापस जाने की जिद करने लगी तो चतुर्भुज ने विवाद के बाद दो अप्रैल को पहले महिला की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी इसके बाद मासूम बेटे की भी बेरहमी से हत्या कर दी। दोनों शवों को छिपाने की कोशिश की महिला के शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया जबकि मासूम के शव को भूसे में दबाकर जला दिया गया। पुलिस को जैसे ही आरोपी के भागने की सूचना मिली। स्वाट टीम और लहचूरा थाना पुलिस ने सिजारी नहर के पास घेराबंदी की। इस दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी जिसमें थाना प्रभारी की बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोली लगी। डॉक्टर अरविंद कुमार एसपी देहात झांसी ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध असलहा, बाइक और कारतूस भी बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इस जघन्य हत्याकांड में आरोपी के साथ और कौन-कौन शामिल था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


