विधायक, नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण
Jhansi News - विधायक, नगर आयुक्त ने किया निरीक्षणफोटो नंबर 24 निरीक्षण के दौरान जानकारी लेते विधायक व नगर आयुक्त और अन्य।झांसी, संवाददातामुख्यमंत्री ग्रीन रोड इन्फ्

झांसी। मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम के तहत किए जा रहे निर्माण कार्यों का गुरुवार को नगर विधायक रवि शर्मा ने नगर आयुक्त आकांक्षा राणा, मुख्य अभियंता व अन्य अफसरों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने महानगर के वार्ड नं. 31 स्थित आईटीआई क्षेत्र में रेलवे अंडर ब्रिज से हरिकिशन डिग्री कॉलेज होते हुए शिवपुरी हाईवे की ओर जाने वाले मार्ग पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य को देखा। विधायक ने कहा कि सीएम-ग्रेड योजना के तहत उक्त सड़क का चौड़ीकरण कर शहर की यातायात व्यवस्था को आधुनिक बनाने के साथ-साथ भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत सड़क पर भूमिगत यूटिलिटी डक्ट, आधुनिक फुटपाथ, हरित क्षेत्र (ग्रीन जोन), सौर ऊर्जा से संचालित स्ट्रीट लाइट तथा विद्युत लाइनों को अंडरग्राउंड डालकर साइड पटरी को आकर्षक स्वरूप दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सड़क के नीचे यूटिलिटी डक्ट बनाए जा रहे हैं, जिससे भविष्य में बिजली एवं पानी की पाइपलाइन डालने या मरम्मत के लिए सड़क को बार-बार खोदने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। निरीक्षण के दौरान सभासद रितिका गौरव तिवारी, प्रवीण लखेरा, अरविन्द झा, रजनीश देव शर्मा, चन्द्रप्रकाश सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


