सरकार दे रही गोवंश पालने को 1500 रुपये प्रति माह

हिन्दुस्तान, झांसी
Follow us on Google News
share

यदि गौशाला से गौवंश लेकर घर में किसान पालेंगे तो उनको प्रति गौवंश 1500 रुपए मिलेगा। इस योजना के लिए अब तक करीब 22 हजार से अधिक किसानों के घरों तक पहुं

सरकार दे रही गोवंश पालने को 1500 रुपये प्रति माह

झांसी। यदि गोशाला से गौवंश लेकर घर में किसान पालेंगे तो उनको प्रति गौवंश 1500 रुपए मिलेगा। इस योजना के लिए अब तक करीब 22 हजार से अधिक किसानों के घरों तक पहुंच चुके है। एक व्यक्ति अधिकतम 4 गौवंश को ही पाल सकेगा। ऐसे में 6 हजार रुपए माह तक मिल सकेगा। निराश्रित गोवंशों को संरक्षित करने के मकसद से शुरू की गई योगी सरकार की मुख्यमंत्री निराश्रित/बेसहारा गोवंश सहभागिता योजना झांसी मंडल में गोवंश संरक्षण में काफी मददगार साबित हो रही है। इस योजना के माध्यम से झांसी मंडल के तीनों जिलों जालौन, ललितपुर और झांसी में 22,104 निराश्रित गोवंश पशुपालकों के सुपुर्द करके संरक्षित किये गए हैं।

योजना के माध्यम से पशुपालकों को प्रति गोवंश 1500 रूपये प्रतिमाह का आर्थिक मदद प्रदान किया जाता है। योजना के अंतर्गत एक पशुपालक अधिकतम 4 गोवंश संरक्षित कर सकता है। मुख्यमंत्री निराश्रित/बेसहारा गोवंश सहभागिता योजना के अंतर्गत ललितपुर जिले में 5092 पशुपालकों को 12,209 निराश्रित गोवंश संरक्षण के लिए सुपुर्दगी में दिए गए हैं। जालौन जिले में 2800 पशुपालकों ने 4802 निराश्रित गोवंश पालने के लिए लिया है और झांसी जिले में 2842 पशुपालकों ने 5093 निराश्रित गोवंश को पालने के लिए संरक्षण में लिया है। तीनों जिलों में 10,734 पशुपालकों ने कुल 22,104 निराश्रित गोवंश को पालने के लिए संरक्षण में लिया है।पशुपालन विभाग के झांसी मंडल के अपर निदेशक डॉ अरविंद कुमार सागर ने बताया कि मुख्यमंत्री निराश्रित/बेसहारा गोवंश सहभागिता योजना निराश्रित गोवंश के संरक्षण में अत्यंत सहायक सिद्ध हुई है। इस योजना के माध्यम से एक लाभार्थी पशुपालक को अधिकतम 4 गोवंश सुपुर्दगी में दिए जाते हैं और गोवंश का संरक्षण करने वाले पशुपालक को प्रतिमाह प्रति गोवंश 1500 रुपए दिए जाते हैं। इस योजना से निराश्रित गोवंश के संरक्षण में काफी मदद मिल रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।