डीआरएम ने डबरा लाइन खंड का किया निरीक्षण
Jhansi News - झांसी के मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने डबरा के बीच मल्टीपल लाइन खंड का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने यात्री सुरक्षा, समयबद्धता और आधारभूत संरचना के मानकों को बनाए रखने के लिए दिशा-निर्देश दिए। डबरा में श्रद्धालुओं की उपस्थिति को देखते हुए विशेष ट्रेनों का संचालन किया गया और सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए।

झांसी। मंडल रेल प्रबंधक झांसी अनिरुद्ध कुमार ने शुक्रवार को झांसी से डबरा के मध्य मल्टीपल लाइन खंड का सघन निरीक्षण किया गया। उन्होंने ट्रैक संरचना, सिग्नलिंग व्यवस्था, संरक्षा मानकों, पुल-पुलियों तथा परिचालन संबंधी व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया गया। मंडल रेल प्रबंधक ने संबंधित अधिकारियों को यात्री सुरक्षा, समयबद्ध रेल संचालन तथा आधारभूत संरचना के उच्च मानकों को बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि रेल प्रशासन सुरक्षित, सुगम एवं विश्वसनीय रेल सेवा प्रदान करने के लिए पूर्णत: प्रतिबद्ध है। डबरा में आयोजित भव्य नवग्रह प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान अनुमानित डेढ़ लाख श्रद्धालुओं की उपस्थिति को दृष्टिगत रखते हुए मंडल रेल प्रबंधक स्वयं डबरा स्टेशन पर उपस्थित रहे तथा व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग की।
उन्होंने भीड़ प्रबंधन, प्लेटफॉर्म नियंत्रण, टिकट व्यवस्था एवं सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। डीआरएम बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु ग्वालियर एवं झांसी के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। साथ ही ताज एक्सप्रेस का नियमित ठहराव सुनिश्चित किया गया है, जिससे यात्रियों को आवागमन में सुगमता प्राप्त हो सके। सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन के लिए 125 रेल सुरक्षा बल एवं जीआरपी के जवानों की तैनाती के साथ पर्याप्त संख्या में वाणिज्य निरीक्षकों को भी ड्यूटी पर लगाया गया है। अतिरिक्त टिकट काउंटर डीआरएम ने रेल यात्रियों को देखते हुए अतिरिक्त टिकट काउंटर, हेल्प डेस्क तथा यात्रियों के मार्गदर्शन हेतु विशेष व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं की सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित यात्रा सुनिश्चित करने हेतु सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं।अधिकारियों को सतत निगरानी बनाए रखने एवं किसी भी परिस्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




