डीएम ने अवैध शराब तस्करी पर अंकुश लगाने टीेमें गठित की
Jhansi News - झांसी,संवाददाताअवैध शराब की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए डीएम अविनाश कुमार ने टीमों का गठन कर दिया। आगामी पांच नवम्बर तक अभियान चलेगा। टीम का नेतृत्व

झांसी,संवाददाता अवैध शराब की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए डीएम अविनाश कुमार ने टीमों का गठन कर दिया। आगामी पांच नवम्बर तक अभियान चलेगा। टीम का नेतृत्व जिले के सभी उप जिलाधिकारी करेंगे। इसके अतिरिक्त टीम में क्षेत्राधिकारी पुलिस व संबंधित क्षेत्र के आबकारी अधिकारियों को शामिल किया गया हैं।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि त्योहारों में किसी भी तरह की कोई भी गड़बड़ी न हो। इसके लिए गठित टीम क्षेत्र में लगातार सतत निगरानी करते हुए कार्यवाही करें। उन्होंने निर्देश दिए कि गठित टीमों का अभियान के दौरान जीएसटी , परिवहन विभाग, आरपीएफ सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि तस्करों की जो सूची तैयार उपलब्ध कराई गई है, गठित टीम उनके विरूद्ध स्थानीय पुलिस के सहयोग से कठोरतम कार्यवाही करे।
जिलाधिकारी ने कहा कि अवैध मदिरा के संदिग्ध स्थानों/अड्डों पर छापेमारी की कार्यवाही अवश्य की जाये। आबकारी दुकानों व थोक अनुज्ञापनों का निरीक्षण चेक लिस्ट के अनुसार किया जाये। दुकान पर स्थित स्टॉक के बारकोड व क्यूआरकोड की सूक्ष्मता एवं सतर्कतापूर्वक जांच की जाय। जिला अधिकारी ने जनपद में अवैध शराब पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने के लिए प्रदेश स्तर पर संचालित टोल फ्री नम्बर 14405 तथा व्हाट्सएप नम्बर 9454466019 का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाने निर्देश दिए ताकि आम जन द्वारा बिना किसी भय के इन नम्बरो पर अवैध मदिरा की सूचना दे सके।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


