Jhansi News: अस्पताल में दवाएं, आहार मिल रहा है या नहीं

हिन्दुस्तान, झांसी
share

Jhansi News: मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शिशिर पुरी ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबीना का अचानक निरीक्षण किया। उन्होंने गर्भवती महिलाओं से सुविधाओं की जानकारी ली और जेएसवाई वार्ड की साफ-सफाई के निर्देश दिए। केंद्र में 1 से 12 अक्टूबर तक 10 प्रसव हुए। ई-औषधि प्रणाली में दर्ज 241 दवाओं में से 230 उपलब्ध थीं। सोमवार को 250 मरीज पंजीकृत मिले।

Jhansi News: अस्पताल में दवाएं, आहार मिल रहा है या नहीं

Jhansi News: झांसी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबीना की हकीकत जानने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी डा. शिशिर पुरी ने सोमवार को अचानक निरीक्षण किया। उन्होंने दवाओं सहित अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। यही नहीं वार्ड में भर्ती गर्भवती महिलाओं से पूछा दवाएं व अन्य सुविधाएं मिल नहीं रही या नहीं। जिस पर उन्हें हां में जवाब मिला। निरीक्षण के दौरान सीएमओ को इमरजेंसी में डॉ. श्याम सिंह मरीजों का चिकित्सा उपचार करते हुए उपस्थित मिले। वरिष्ठ लिपिक देवेंद्र शर्मा अनुपस्थित पाए गए। निरीक्षण के दौरान एनएचएम संविदा स्टाफ हड़ताल पर थे। उन्होंने जेएसवाई वार्ड का निरीक्षण किया। वहां भर्ती गर्भवती महिलाओं सिमरावारी निवासी रश्मि तथा शंखमुखी निवासी बबीना से उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली, जिसमें बताया गया कि जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत उन्हें निर्धारित मानकों के अनुसार आहार दिया जा रहा है। सीएमओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक को निर्देशित किया कि जेएसवाई वार्ड की साफ-सफाई नियमित रूप से सुनिश्चित की जाए।

प्रसव और दवा उपलब्धता की समीक्षा

आज तक हुए 10 प्रसव

सीएमओ ने प्रसव कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान स्टाफ नर्स अर्पणा द्वारा बताया गया कि दिनांक 01 से 12 अक्टूबर तक कुल 10 प्रसव कराए गए हैं। निरीक्षण के समय स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ आशा गौड़ उपस्थित थीं। सीएमओ ने दवा वितरण कक्ष में दवाओं की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की समीक्षा की। फार्मासिस्ट सुधा के अनुसार, ई-औषधि प्रणाली में दर्ज 241 दवाओं के सापेक्ष 230 दवाएं उपलब्ध थीं। आगामी एक्सपायरी वाली दवाओं का विवरण भी समय से अंकित करने के निर्देश दिए गए, जिससे दवाओं की समयबद्ध निगरानी सुनिश्चित हो सके।

पंजीकरण और दंत चिकित्सा सेवाएं

250 मरीज थे पंजीकृत

मरीजों के पंजीकरण रजिस्टर का अवलोकन करने पर सोमवार को 250 मरीजों के नाम पंजीकृत पाए गए। दंत चिकित्सा कक्ष के निरीक्षण के दौरान डेंटल हाइजीनिस्ट संजय भार्गव द्वारा बताया गया कि आठ मरीजों को देखा गया। सीएमओ डॉ शिशिर पुरी ने निर्देशित किया कि चिकित्सालय में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं, दवाओं की उपलब्धता एवं नियमित निगरानी तथा अभिलेखों का रखरखाव सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के समय डॉ अंशुमान तिवारी ब्लॉक नोडल अधिकारी बबीना तथा डॉ सुमित मिसुरिया अधीक्षक बबीना उपस्थित रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबीना का निरीक्षण किसने किया?−
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शिशिर पुरी ने सोमवार को अचानक निरीक्षण किया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsझांसीJhansi News: अस्पताल में दवाएं, आहार मिल रहा है या नहीं