Jhansi News: एसडीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
Jhansi News: झांसी के मऊरानीपुर में बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन ने अवैध बस संचालन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा, जिसमें आरोप लगाया कि बिना परमिट के बसें दिल्ली-इंदौर तक चल रही हैं, जिससे उन्हें नुकसान हो रहा है। एडीएम ने जांच का आश्वासन दिया।

Jhansi News: झांसी (मऊरानीपुर)। झांसी के मऊरानीपुर में अवैध बस संचालन को लेकर बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन ने मोर्चा खोल दिया है। पदाधिकारियों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने ज्ञापन सौँपा। जिसमें आरोप लगाया कि बिना परमिट की बसें दिल्ली-इंदौर तक दौड़ रही हैं। जिससे उन्हें काफी नुकसान हो रहे हैं। वहीं एडीएम ने जांच का आश्वासन दिया है। बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन ने सौंप ज्ञापन में आरोप लगाया कि गरौठा चौराहा और अंबेडकर तिराहे से ऐसी बसें दिल्ली और इंदौर के लिए संचालित हो रही हैं, जिनके परमिट दूसरे जिलों के हैं। यात्रियों को कथित रूप से जबरन इन बसों में बैठाया जाता है।
कुछ बसों में बिना बिल और टैक्स इनवॉयस के माल का परिवहन किया जा रहा है। जिससे जीएसटी राजस्व को नुकसान हो रहा है। एसोसिएशन ने छतरपुर से मऊरानीपुर होते हुए झांसी-दिल्ली की ओर चलने वाली करीब 24 बसों और पनवाड़ी-महोबा होते हुए मऊरानीपुर से टीकमगढ़-इंदौर की ओर जाने वाली करीब आधा दर्जन बसों की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। एसोसिएशन ने मोटर वाहन अधिनियम की धारा 66(1) और 192ए के तहत कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी। राकेश कुमार सोनी ने बताया कि यह वाहन हाईकोर्ट के आदेश का पालन नहीं कर रहे हैं। बस खड़ी करते हैं। अवैध तरीके से चालीस किमी तक चले जाते हैं। जबरन सवारियां उतार लेते हैं। मामले में उपजिलाधिकारी मनोज कुमार भारती ने बताया कि विधिक कार्रवाई की जाएगी। ट्रैफिक इंस्पेक्टर व आरटीओ से भी कहा जाएगा।


