सख्ती से हटाई गई मजार, किया विरोध
Jhansi News - झांसी के नबाबाद थाना क्षेत्र में जेडीए ने मुक्ताकाशी मंच के पास एक मजार को अतिक्रमण मानते हुए हटा दिया। कमेटी सदस्यों ने इसे वक्फ बोर्ड की संपत्ति बताया, लेकिन कोई ठोस कागजात नहीं पेश कर सके। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा, और स्थिति सामान्य बनी हुई है, लेकिन विवाद जारी है।

झांसी, संवाददाता। नबाबाद थाना क्षेत्रान्तर्गत मुक्ताकाशी मंच के करीब मंगलवार को बड़ी कार्रवाई हुई। झांसी विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने एक मजार को अतिक्रमण बताते हुए सख्ती के साथ हटाया। हालांकि कमेटी सदस्यों ने इसे वक्त बोर्ड की संपत्ति बताया था। पर कोई ठोस कागजात पेश नहीं कर सके। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। मंगलवार को मुक्ताकाशी मंच के करीब माहौल सामान्य था। तभी जेडीए की टीम ने जेसीबी मशीन के साथ वहां पहुंची। जिससे वहां हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अफसरों ने कार्रवाई को अंजाम दिया। यहां लोगों ने आस्था की बात की। लेकिन, अवैध अतिक्रमण का हवाला दिया गया।
झांसी विकास प्राधिकरण विभाग के एक्सईएन राजकुमार ने बताया कि झांसी विकास प्राधिकरण की जमीन पर अतिक्रमण होने कारण कई बार नोटिस जारी किया गया था। नोटिस के बाद कमेटी के सदस्यों ने कुछ अतिक्रमण हटा लिया था। लेकिन कुछ अतिक्रमण बना हुआ था। कार्रवाई करते हुए जमीन को पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि चेतावनी के बाद भी लगातार अनदेखी हो रही थी। मंगलवार को की गई कार्रवाई के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भारी पुलिस बल तैनात रहा। पहले धार्मिक स्थल पर कमेटी के सदस्यों ने इस कार्रवाई का विरोध जताया। उनका कहना है कि धामिर्क स्थल करीब पांच एकड़ जमीन वक्फ बोर्ड में दर्ज है और बिना उचित जांच के इसे हटाया गया है। फिलहाल प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद इलाके में स्थिति सामान्य बनी हुई है, लेकिन मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बनी हुई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


