Jhansi News: मलखंभ प्रतियोगिता 111 खिलाड़ियों ने दिखाई कला

हिन्दुस्तान, झांसी
Follow us on Google News
share

Jhansi News: अंडर 14 में आगरा रहा प्रथम, दूसरे पर झांसी तीसरे पर मेरठ अंडर 14 में बालिका वर्ग में झांसी ने मारी पहले नंबर की बाजी फोटो नंबर 12 मलखंभ प्रतियोगिता मे

Jhansi News: मलखंभ प्रतियोगिता  111 खिलाड़ियों ने दिखाई कला

Jhansi News: झांसी,संवाददाता । एस पी आई इंटर कॉलेज में प्रादेशिक विद्यालयीय मलखंभ प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता में आगरा मेरठ बरेली मिर्जापुर वाराणसी चित्रकूट मुरादाबाद एवं झांसी सहित 8 मंडलों ने प्रति भाग किया। बालक वर्ग में 72 तथा बालिका वर्ग में 39 कुल 111 खिलाड़ी प्रतिभाग किए। जिसमें अंडर 14 में प्रथम आगरा मंडल दूसरे पर झांसी मंडल रहा। जबकि तीसरा स्थान मेरठ मंडल ने प्राप्त किया। मुख्य अतिथि बाबूलाल तिवारी शिक्षक विधायक झांसी प्रयागराज क्षेत्र रहे। उन्होंने प्रतिभागी खिलाड़ियों को मलखंभ के महत्व पर प्रकाश डाला ,उन्होंने कहा कि आज मोबाइल के युग में छात्र छात्राएं खेल रहे हैं तथा अपने घर से बाहर खेलने जा रहे हैं ये बहुत बड़ी बात है। अध्यक्षता जिला विद्यालय निरीक्षक रति वर्मा ने की।

प्रतियोगिता के परिणाम

प्रतियोगिता के परिणाम में अंडर 14 बालक प्रथम आगरा मंडल द्वितीय झांसी मंडल तृतीय मेरठ मंडल रहे। अंडर 17 बालक प्रथम झांसी मंडल, द्वितीय आगरा मंडल तृतीय मेरठ मंडल रहा। इसी तरह अंडर 19 बालक प्रथम झांसी मंडल द्वितीय आगरा मंडल तृतीय बरेली मंडल रहा।

अंडर वर्ग के परिणाम

अंडर 14 बालिका प्रथम झांसी मंडल, द्वितीय आगरा मंडल, तृतीय मुरादाबाद मंडल रहा। अंडर 17 बालिका प्रथम झांसी मंडल,द्वितीय आगरा मंडल तृतीय मुरादाबाद मंडल रहा। अंडर 19 बालिका में प्रथम झांसी मंडल,द्वितीय आगरा मंडल तृतीय मुरादाबाद मंडल रहे। व्यक्तिगत चैंपियनशिप में अंडर 14 बालक वर्ग में प्रथम देव आगरा मंडल द्वितीय रौनक झांसी मंडल तृतीय लविश मेरठ मंडल। अंडर 17 बालक वर्ग में प्रथम लकी कुशवाहा झांसी मंडल , द्वितीय अंशुमान झासी मंडल, तृतीय अमन आगरा मंडल। अंडर 19 बालक वर्ग में प्रथम ओम साहू झांसी मंडल, द्वितीय आनंद प्रताप सिंह बरेली मंडल, तृतीय शिवम कुमार आगरा मंडल।

अंडर बालिका वर्ग के व्यक्तिगत चैंपियनशिप

अंडर 14 बालिका वर्ग में प्रथम आरवी सिंह झांसी मंडल, द्वितीय खुशी कुशवाहा झांसी मंडल, तृतीय अनन्या कुशवाहा झांसी मंडल। अंडर 17 बालिका वर्ग में प्रथम रेणुका वर्मा झांसी मंडल, द्वितीय निशि रावत झांसी मंडल, तृतीय पायल अहिरवार झांसी मंडल। अंडर 19 बालिका वर्ग में प्रथम मोहिनी पाल झांसी मंडल, द्वितीय जाह्नवी गुप्ता झांसी मंडल, तृतीय दिव्य प्रजापति झांसी मंडल रहे।

पूछे जाने वाले प्रश्न

✦प्रतियोगिता में कितने मंडलों ने भाग लिया?−
प्रतियोगिता में 8 मंडलों ने भाग लिया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsझांसीJhansi News: मलखंभ प्रतियोगिता 111 खिलाड़ियों ने दिखाई कला