वीरांगनाओं को श्रंद्धाजली देकर आखिर में लगाया गुलाल
Jhansi News - फोटो नंबर 10 वीरांगनाओं के स्वरूप में विजेता अपने उपहारों के साथ। झांसी,संवाददातामनस्विनी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बीती देर शाम मनाया गया। चार

मनस्विनी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बीती देर शाम मनाया गया। चार्टर अध्यक्ष रजनी गुप्ता की अध्यक्षता रही। मुख्य अतिथि सुनीता रवि शर्मा और विशिष्ट अतिथि अर्चना गुप्ता वर्षा राय रही। महिला दिवस पर कार्यक्रम में आकर्षक वीरांगनाओं के स्वरूप में उनकी प्रस्तुतियां रही। यहां अर्चना गुप्ता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, निधि नगरिया ने रानी लक्ष्मीबाई, आयुषी गुप्ता ने झलकारी बाई, रजनी सेठ ने रानी पद्मावती समेत कई ने ख्याति प्राप्म महिलाओं की प्रस्तुतियां दी।प्रस्तुतियों ने रोचक बनाया और इसमें विजेता अर्पणा द्विवेदी और दूसरे पर फूलन देवी के स्वरूप रहे। रजनी गुप्ता ने कहा कि मनस्विनी का अर्थ है संस्कारों से परिपूर्ण नई और हम सभी सदस्य आए हर वर्ष कुछ नए प्रयोग करती हैं।
हमने भारत की वीरांगनाओं के वेश धर उसे जीवंत कर सभी को अपने अमर इतिहास से प्रेरणा देने की कोशिश की। इस दौरान रजनी वर्मा शालू गर्ग अंजू सोनी सीमा शर्मा आरती शांडिल्य आशा गुप्ता शकुन गुप्ता आरती शर्मा रचना सोनी कामिनी गुप्ता वंदना रश्मि रावत रीमा गुप्ता इत्यादि शामिल हुए। सभी ने अंत में फूलों की होली खेली और शुभकामनाएं दी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


