अवैध खनन पर प्रशासन सख्त, खुदवाई सड़क
Jhansi News - अवैध खनन पर प्रशासन सख्त, खुदवाई सड़कअवैध बालू खनन की शिकायत पर खिरियाघाट पर हुई कार्रवाई से हड़कंपफोटो नंबर 2 घाट पर अवैध खनन रोकने के लिए जेसीबी से सड़

झांसी। तहसील मोंठ क्षेत्र के खिरिया घाट और तालौड़ में धड़ल्ले से बालू का अवैध खनन हो रहा है। इसकी शिकायत पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। एसडीएम अवनीश तिवारी ने मौका-मुआयना कर जेसीबी मशीन से उस रास्ते की खुदाई करवा दी। ताकि बालू लदे वाहन आ-जा न सकें। आरोप है कि इसका उपयोग लंबे समय से ट्रैक्टर-ट्रॉलियों द्वारा अवैध खनन के लिए किया जा रहा था। प्रशासन को लगातार सूचना मिल रही थी कि मोंठ थाना क्षेत्र के खिरिया घाट और शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के तालौड़ से बालू का अवैध उत्खनन किया जा रहा है और रात-दिन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से बालू ढोई जा रही है। इस पर उपजिलाधिकारी अवनीश तिवारी ने निरीक्षण किया और खनन में प्रयुक्त रास्ते को पूरी तरह बाधित करा दिया, ताकि भविष्य में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके। एसडीएम अवनीश तिवारी ने स्पष्ट कहा कि क्षेत्र में अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि खनन माफियाओं पर नजर रखी जाए और दोबारा ऐसी गतिविधियां सामने आने पर कड़ी कार्रवाई की जाए। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि इससे खनन पर प्रभावी रोक लगेगी。
कोट===
कुछ गांवों से शिकायत आ रही थी। तालौड में अवैध खनन पर तत्काल टीम को भेजकर निरीक्षण कराया गया है। जिन रास्तों से अवैध खनन हो रहा था उन्हें खुदवाकर बंद करवा दिया गया है। पुलिस, रेवन्यू और ख्ािनज की टीमें गठित की गई हैं। जो लगातार छापेमारी कर रही हैं। किसी भी तरह से अवैध खनन बर्दाश्त नहीं होगा। जो भी करते पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी।
अवनीश कुमार उपजिलाधिकारी मोंठ
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


