झांसी में हाथ कांपे न मन, छोटी मुहब्बत का खौफनाक अंत

Apr 09, 2026 07:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, झांसी
share

Jhansi News - हाथ कांपे न मन, छोटी मुहब्बत का खौफनाक अंत प्रेमिका को कुल्हाड़ी से काटा,

झांसी में हाथ कांपे न मन, छोटी मुहब्बत का खौफनाक अंत

हाथ कांपे न मन, छोटी मुहब्बत का खौफनाक अंत प्रेमिका को कुल्हाड़ी से काटा, उसके बेटे की हत्या कर भूसे में दबाकर जलायादो दिन मां-बेटे के शवो के साथ रहा हत्याराअंधेरी रात में बाइक पर सड़क किनारे प्रेमिका का सिर कुचलकर फेंका शवफोटो नंबर 2 नीलू व उसके बेटे कृष्णा का फाइल फोटो।फोटो नंबर 3 मासूम बच्चे के एक खेत में जले अवशेष।फोटो नंबर 4 मुठभेड़ में पुलिस की गोली से घायल हत्यारा।झांसी, संवाददाताझांसी के लहचूरा थाना क्षेत्र में महज छह महीने की छोटी सी मुहब्बत का खौफनाक अंत हुआ। गांव बरौटा में पांच अप्रैल को सिर कुचली महिला की लाश और एक खेत में मासूम के जले मिले अवशेष से परदा उठा तो रूंहें कांप गईं।

बुधवार-गुरुवार की रात पुलिस ने डबल मर्डर के हत्यारे पूर्व प्रधान के भाई चतुर्भुज को मुठभेड़ में धर-दबोचा।शवों के साथ बिताए रात-दिन : बकौल पुलिस, अपने पति के पास जाने की जिद पर हुए विवाद में पहले गुजरात की रहने वाली प्रेमिका नीलू की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या की। तभी जगाने पर उसके तीन साल के बेटे कृष्णा को भी मौत के घाट उतार दिया। यही नहीं हत्यारा चतुर्भुज उर्फ दीपक दो दोनों शवों के साथ रहा। फिर अंधेरी रात में पहचान मिटाकर पहले नीलू का सिर कुचलकर सड़क किनारे फेंका। फिर बाइक मासूम बच्चे की लाश लेकर एक खेत में भूसे के ढेर में गाड़कर जला दिया।मुठभेड़ में गुस्सैल हत्यारा दबोचा : एसपी (ग्रामीण) डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि हत्याकांड के बाद हत्यारे की तलाश तेज कर दी गई। बुधवार-गुरुवार की रात मुखबिर की सटीक सूचना पर थाना प्रभारी सरिता मिश्रा, एसओजी प्रभारी जितेंद्र तक्खर पुलिस बल संग बरौटा रोड पर पहुंचे। जहां से आते बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया तो उसने फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ में चतुर्भुज उर्फ दीपक पटेल को धर-दबोचा। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसके पास से तमंचा, कारतूस, दो मोबाइल, आधार कार्ड, पैन कार्ड सहित अन्य बरामद किए हैं।ये था मामला : गुजरी 05 अप्रैल को गांव बरौटा में अज्ञात महिला कर सिर कुचला शव मिला। प्रधान रामप्रसाद वर्मा की सूचना पर पुलिस ने पहचान की कोशिशें की। फिर गांव में रामस्वरूप के भूसे के ढेर में मानव बच्चे की हड्डियां जली मिली। इसकी सूचना चौकीदार प्रेमनारायण ने पुलिस को दी। वहीं पुलिस ने उपनिरीक्षक कैलाशचंद्र की तहरीर पर मामला दर्ज किया और जांच शुरू की।मिशन शक्ति रजिस्टर के पेज 37 ने हत्यारे तक पहुंचाया : दो हत्याओं के बाद थाना प्रभारी सरिता मिश्रा ने गांव की महिलाओं बातचीत की। पर, कोई भी कोई मां-बेटे की पहचान नहीं कर सका। तब उन्होंने मिशन शक्ति के रजिस्टर में शिकायत को आई महिलाओं से बातचीत की। तभी पेज नंबर 37 में बरौटा की हेमलता पत्नी चतुर्भुज पटेल से बात की तो राज खुल गया।ठनका पुलिस का माथा : पुलिस को फोन पर हेमलता ने बताया कि वह दिल्ली में काम करती है और अपने पति चतुर्भुज के साथ नहीं रहती। पति कुछ समय से गुजरात की एक महिला और उसके बच्चे के साथ गांव आया हुआ है। उसने उनके बीच भी अनबन बात कही। बस, यहीं से पुलिस का माथा ठनका। पुलिस ने चतुर्भुज के बारे में पता किया वह फरार था। ग्रामीणों से बातचीत की तो पता चला कि हां चतुर्भुज एक महिला और बच्चे के साथ देखा गया। जब वह भी गायब तो शक गहरा गया।न कलेजा कांपा न पसीजा मन : करीब छह महीने पहले नीलू देवी बेटी शिवप्रसाद सिंह निवासी बलसाड (गुजरात) के संबंध छह महीने पहले बरौटा निवासी चतुर्भुज पटेल से हुए थे। वह उसे व उसके बेटे कृष्णा को गुड़गांव से लाया। पहले झांसी में एक किराए के मकान में रखा। 02 अप्रैल को गांव आया। नीलू पति के पास जाने की कहने लगी। तो तार दिया। उसके बेटे का भी कत्ल कर दिया। मात्र छह महीने की मुहब्बत में न तो हत्यारे का मन पसीजा और न ही मन। बाद में जब गांव में मां-बेटे के शवों की गुत्थी सुलझी तो लोगों का कलेजा कांप उठा।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।