ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश झांसीकांग्रेस का झंडा थामकर कांग्रेसी घूमे घर घर

कांग्रेस का झंडा थामकर कांग्रेसी घूमे घर घर

फोटो नंबर 10 गली मुहल्लों में घूमते कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता। झांसी।संवाददाताशहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में महानगर अध्यक्ष अरविंद...

कांग्रेस का झंडा थामकर कांग्रेसी घूमे घर घर
हिन्दुस्तान टीम,झांसीThu, 16 Sep 2021 05:50 AM
ऐप पर पढ़ें

झांसी।संवाददाता

शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में महानगर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ के नेतृत्व में घर-घर कांग्रेस- हर घर कांग्रेस कार्यक्रम प्रारंभ किया। महानगर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ ने कहा कि देश की आजादी का इतिहास कांग्रेस का इतिहास है। कहा आज जाति धर्म के नाम पर लोगों को बांटा जा रहा है।

हाथों में कांग्रेस का झंडा थामे कांग्रेस के कार्यकर्ता गली मुहल्लों में निकले। अरविन्द वशिष्ठ ने कहा कि देश की आजादी से लेकर अभी तक कांग्रेस देश सेवा में संलग्न है पूर्व में शायद ही ऐसा कोई घर रहा हो जिसमें कांग्रेस विचारधारा ना हो, क्योंकि कांग्रेस की विचारधारा देश के हर वर्ग को साथ लेकर चलने की विचारधारा है।

सभी धर्मों का समान आदर, देश की एकता अखंडता को स्थापित करने की विचारधारा है। अब उसी विचारधारा को मजबूत करना है।

दूसरी पार्टियों ने अपने स्वार्थ और सत्ता के लिए धर्म के नाम पर जाति के नाम पर देश को बांटने का काम कर रही। इस दौरान शंभू सेन ,जितेंद्र भदौरिया, मंसूर अली ,रईसुद्दीन काजी, सूरज रायकवार, सरफराज अली ,मोहम्मदअनीश आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें