Jhansi News: 100 साल पुराना दो मंजिला मकान गिरा, मलबे में दबी परचून की दुकान
Jhansi News: झांसी के विसंभर चौराहे पर शुक्रवार सुबह एक 100 साल पुराना दो मंजिला मकान गिर गया। मलबे में एक परचून की दुकान भी दब गई, जिससे 8 से 10 लाख रुपए का सामान नष्ट हो गया। हादसे के समय कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। पुलिस और विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है।

Jhansi News: झांसी। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत विसंभर चौराहे पर शुक्रवार सुबह 100 साल पुराना दो मंजिला मकान गिर गया। मलबे के नीचे परचून की दुकान दब गई। घटना में दुकान और मकान का करीब 8 से 10 लख रुपए का समान दबकर नष्ट हो गया है। वही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गनीमत रही कि हादसे के वक्त मकान के अंदर कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। झांसी के दतिया गेट स्थित विसंभर चौराहे पर अचानक तेज धमाके जैसी आवाज हुई और देखते ही देखते करीब 100 साल पुराना दो मंजिला मकान भरभराकर सड़क पर गिर पड़ा।
मकान गिरते ही पूरा इलाका दहल उठा और सड़क मलबे से पट गई। मकान के नीचे चल रही वीरू साहू की परचून की दुकान भी मलबे में दब गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि जिस वक्त मकान धराशायी हुआ, उस समय अंदर कोई मौजूद नहीं था। इसके चलते बड़ा हादसा होते-होते टल गया और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची। एहतियात के तौर पर इलाके की बिजली आपूर्ति बंद कराई गई और सड़क पर फैले मलबे को हटाने का काम शुरू किया गया। वीरेंद्र साहू ने बताया कि सुबह 4:00 के लगभग दो मंजिला मकान गिर गया। उसमें करीब 8 से 10 लाख रुपए का माल गृहस्थी का सामान दब कर नष्ट हो गया। उन्होंने शासन प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है।


