Jhansi News: नाम दो एफआईआर कराएंगे, टोल बंद करा देंगे
Jhansi News: झांसी में कटे-उखड़े हाइवे के कारण दो सड़क हादसे हुए। एक महिला रामदेवी की मौत हो गई, जबकि पिता-पुत्र हादसे में घायल हुए। विधायक जवाहर लाल राजपूत ने एनएचएआई अधिकारियों पर नाराजगी जताते हुए सड़क की स्थिति सुधारने की चेतावनी दी है।

Jhansi News: झांसी। ..नाम दो एफआईआर कराएंगे। ..रोड इतना खराब है तो ..पैसा क्यों वसूल रहे हैं। जनता से। .सड़क काटकर चल दिए। गहरे-गहरे गड्ढे हैं। किस बात का टोल? तुम्हारा टोल? बंद करा देंगे। यह नाराजगी गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत एनएचएआई के अफसरों पर थी। झांसी-कानपुर एनएच पर मोंठ बाईपास के पास रविवार-सोमवार की दरमियानी दो हादसे हुए। जिसमें एक महिला रामदेवी की मौत हो गई। जबकि दूसरे हादसे में पिता-पुत्र घायल हो गए। दूसरा हादसा विधायक के सामने हुआ। खास बात यह थी कि दोनों हादसे किसी वाहन टक्कर से? नहीं। बल्कि कटे-उखड़े पड़े हाइवे से? हुए हैं। जिस पर उन्होंने परियोजना निदेशक पीडी सिंह को खरी-खरी सुनाई। कड़ी नाराजगी जाहिर की।
हादसे की जानकारी
सोमवार को इसका वीडियो वॉयरल हो गया। हालांकि आपका अपना हिन्दुस्तान ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं? करता है। वहीं दो मिनट से? अधिक समय के वीडियो पर गौर करें तो नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के के आला अफसर से? बातचीत में विधायक ने सीधे-सीधे लहजे में चेतावनी दी। कहा कि इसे सही करो। किस बात का पैसा वसूल रहे हैं। यह तुम्हारे क्षेत्र में आता है या नहीं? जिनके क्षेत्र का मामला है, उसका नाम बताओ, उसके विरुद्ध एफआईआर कराई जाएगी। उन्होंने कहा, ऐसा नहीं? चलेगा। जब हाइवे इतना खराब है। उखड़ा है। कटा पड़ा है तो पैसा क्यों? जनता से? रोड काटकर चले गए और हादसे हो रहे हैं। यह बात डीएम-एसएसपी के सामने रखी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री के सामने बात करेंगे। ..हमें नहीं? पता किसका हुआ, किसका नहीं? हुआ। अपन तो एफआईआर कराएंगे ना। है ना? ये थोड़ी होता है भाई। क्यों? वसूल रहे पैसा भाई? सड़क की कटिंग किसने कर दी।
बोले, विधायक
विधायक की प्रतिक्रिया
विधायक जवाहर लाल राजपूत ने बताया कि हाइवे जगह-जगह से उखड़ गया है। इसकी शिकायत आई थी। मुद्दा उठाया गया था। 3 दिन पहले कोर कमेटी में। इसकी शिकायत भी कर चुके हैं। अगर, ध्यान नहीं दिया गया तो आगे और कार्रवाई की जाएगी।
हादसे का विवरण
ये हुआ था हादसाझांसी-कानपुर एनएंच पर मोंठ बाईपास के पास तेज रफ्तार बाइक से गिरकर गड्ढों की वजह से रामदेवी मौत हो गई थी। जबकि उसके पति को मामूली चोटैं आई थी। दिन में ग्रामीणों ने कड़ी नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने हाइवे को सही कराए जाने की वकालत की थी। वहीं सोमवार तड़के विधायक कहीं जा रहे थे। तभी उन्हीं के सामने बाइक से गिरकर एरच थाना क्षेत्र में रहने वाले दीपक और उसके पिता घायल हो गए। उन्होंने किसी तरह उन्हें उठववाया और अस्पताल भिजवाया। उन्होंने स्वयं देखा की हादसे की वजह खराब हाइवे है। जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए


