Jhansi News: तबाही के बाद आंकलन को पहुंची सरकारी मशीनरी

हिन्दुस्तान, झांसी
Follow us on Google News
share

Jhansi News: अगस्त के अंत में झांसी के लुहारी कस्बे में झमाझम बारिश ने तीन दिनों तक कहर बरपाया। इस दौरान छह कच्चे मकान गिर गए। सरकारी मशीनरी ने नुकसान का आंकलन किया। लेखपालों ने घायल मकानों का निरीक्षण किया और प्रभावित परिवारों को सहायता राशि दिलाने के लिए रिपोर्ट तैयार की। ग्रामीणों ने त्वरित सहायता की मांग की।

तबाही के बाद आंकलन को पहुंची सरकारी मशीनरी
तबाही के बाद आंकलन को पहुंची सरकारी मशीनरी

Jhansi News: झांसी। अगस्त के आखिरी दिनों में झमाझम बारिश हुई। तीन दिनों तक मेघ कच्चे मकानों पर कहर बनकर बरसे। कस्बा लुहारी में छह मकान भर-भराकर गिर गए थे। वहीं तबाही के बाद नुकसान का आंकलन करने सरकारी मशीनरी पहुंच रही है। मंगलवार को लेखपालों ने मुआयना किया। हल्का लेखपाल अनिल कुमार ने कस्बा लुहारी, अमनपुरा और सिजारा गांव पहुंचे और उन्होंने बारिश से गिरे मकानों का निरीक्षण किया। लेखपाल ने लक्ष्मी देवी रैकवार, सीताराम, अंगूरी देवी, परमानंद, श्यामलाल और केशकली के क्षतिग्रस्त मकानों का मौके पर जायजा लिया। उन्होंने मकानों के गिरने से हुए नुकसान की जानकारी जुटाई और संबंधित परिवारों से आवश्यक जानकारी ली।

निरीक्षण के बाद लेखपाल ने प्रभावित परिवारों को नियमानुसार सहायता राशि दिलाने के लिए रिपोर्ट तैयार कर तहसील प्रशासन को भेज दी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सहायता राशि उपलब्ध कराने की मांग की है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsझांसीJhansi News: तबाही के बाद आंकलन को पहुंची सरकारी मशीनरी