बैठक में शहर की बेहतरी पर हुआ मंथन
Jhansi News - बैठक में शहर की बेहतरी पर हुआ मंथनतालाब भरवाने से लेकर आवास, पानी सहित अन्य प्रस्तावों पर बनी सहमतिफोटो नंबर 4 बैठक के बाद मौजूद पार्षद।झांसी (गुरसरां

झांसी (गुरसरांय), संवाददाता पालिका परिषद गुरसरांय सभागार में अहम बैठक हुई। जिसमें शहर की बेहतरी पर मंथन पर हुआ। नगर के 25 वार्डों के पार्षदों की मौजूदगी में बढ़ती पेयजल समस्या, ऐतिहासिक तालाब को भरवाने, आवास योजना, हाउस टैक्स और नगर के विकास कार्यों पर सहमति बनी।पेयजल मुद्दा जोरशोर से उछला। इसके स्थायी समाधान के लिए नगर के ऐतिहासिक तालाब को जल्द से जल्द भरवाने का संकल्प लिया गया। कहा कि यदि तालाब भर जाता है तो नगर में जलस्तर सुधरेगा और पेयजल समस्या में काफी राहत मिलेगी। बैठक में नगर पालिका द्वारा पिछले तीन वर्षों में किए गए विकास कार्यों की भी जानकारी दी गई।
पार्षदों ने स्पष्ट कहा कि बस स्टैंड कर के ठेके को लेकर लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह निराधार और भ्रामक हैं। बताया, नगर पालिका परिषद द्वारा किए जाने वाले सभी निर्माण कार्यों और ठेकों की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ जिला प्रशासन की निगरानी में संपन्न कराई जाती है। बैठक में यह भी बताया गया कि नगर पालिका परिषद गुरसरांय भविष्य में बस स्टैंड और मंडी निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि की तलाश में लगातार प्रयासरत है। पार्षद गोविंद प्रताप सिंह सिसौदिया ने हाउस टैक्स के मुद्दे पर भी स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि शासन स्तर से हाउस टैक्स की जो दरें निर्धारित की गई थीं, नगर पालिका परिषद ने नगरवासियों की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए उनमें लगभग 40 प्रतिशत तक कमी की है। उन्होंने इसे गुरसरांय की जनता के हित में लिया गया महत्वपूर्ण निर्णय बताया। बैठक में अजय मौर्या, ऋषभ वशिष्ठ, कैलाश कुशवाहा, देवी सिंह यादव, दीपक यादव, भरत राठौर, बृजेन्द्र यादव, अखण्ड यादव, राजीव कुमार, अतुल कुमार, नीरज घोष, सत्यम चौहान, गजेन्द्र बड़ौनिया, सुनील श्रीवास, राकेश नाहर, अखिलेश घोष, भुवनेश अरजरिया, सुमंत सोनी, दशरथ कुशवाहा, नीतेश मोदी, सलमान खान सहित सभी पार्षद उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


