Jhansi News: मां काली के दरबार में लगाई हाजिरी
हिन्दुस्तान, झांसी
Jhansi News: गुरसरांय में दुर्गा महोत्सव के दौरान तालाब माता मंदिर और कस्बे के विभिन्न मोहल्लों में भक्तों ने पूजा-अर्चना और आरती कर आशीर्वाद मांगा। मोहल्ला पटकाना में सजा मां काली का दरबार श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र बना, जहां भक्तों ने सुख-समृद्धि की कामना की। पुजारी अभिनव शास्त्री ने पूजन कराया। आरती में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और सुरक्षा के लिए गुरसरांय पुलिस तैनात रही।

Jhansi News: गुरसरांय। कस्बा गुरसरांय दुर्गा महोत्सव की जद में है। तालाब माता मन्दिर सहित बाजार, नई बस्ती,परकोटा,नारायणपुरा,टीचर्स कॉलोनी,गुराई बाजार,कटरा बाजार,मातवाना,मंडी रोड़ सहित अन्य जगहों पर मां की पूजा-अर्चना आरती कर भक्तों ने मां से आशीर्वाद मांगा। वही नगर के मोहल्ला पटकाना में सजा मां काली का दरबार आस्था का केंद्र है। यहां आस्था का मेला लग गया। भक्तों ने काली जी के समक्ष अर्जी लगाकर सुख-समृद्धि की कामना की। पुजारी अभिनव शास्त्री ने पूजन कराया। इसके बाद आरती हुई। जिसमें बड़ी संख्या में भक्त उमड़े। सुरक्षा की दृष्टि से थाना गुरसरांय पुलिस मुस्तैद रही। इस दौरान पंकज आर्या, गगन यादव, सार्थक नायक, अनुज झां, मनोज अग्रवाल, अमन माते,गोपी पांचाल,देवेंद्र घोष,राकेश सहित अन्य मौजूद रहे।

