बैग में रखे लाखों के सोने-चांदी के जेवर किए पार

Newswrap हिन्दुस्तान, झांसी
share

Jhansi News - झांसी के चिरगांव थाना क्षेत्र में एक मोबाइल शॉप के बाहर, शादी में शामिल होने जा रही बहनों के लाखों रुपये के सोने के जेवर एक महिला टप्पेबाज ने चुरा लिए। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की है और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। स्थानीय लोग इस वारदात से दहशत में हैं।

बैग में रखे लाखों के सोने-चांदी के जेवर किए पार

झांसी। चिरगांव थाना क्षेत्र में एक मोबाइल शॉप के सामने भाई की शादी में शामिल होने जा रही बहनों के लाखों के जेवरात एक महिला टप्पेबाज ले उड़ी। दिन-दहाड़े हुई घटना के बाद हड़कंप मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के लहरगिर्द निवासी निशा देवी बेटी हीरालाल अपनी बहन सुलेखा के साथ अपने भाई की शादी में शामिल होने के लिए गांव सेमरी आ रही थीं। रविवार की देर शाम बस से दोनों चिरगांव पहुंची। यहां एक मोबाइल शॉप के सामने उतरीं। उसी दौरान किसी अज्ञात महिला ने मौका पाकर उनके बैग से सोने के कीमती जेवर पार कर दिए।

जिसमें लौंग हार, मंगलसूत्र, चूड़ियां, सुई-धागा (सोने का सामान) सहित जेवर रखे थे। जैसे ही उन्हें घटना की जानकारी हुई तो घबरा गई और रोने-बिलखने लगी। घटना के बाद वहां हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। पीड़ित महिलाओं के अनुसार एक महिला पास आकर खड़ी हुई थी। बताया कि बैग में करीब दस से 12 लाख रुपए के जेवरात थे। पीड़िता ने चिरगांव थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक आनंद सिंह ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। महिला की तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चिरगांव थाना क्षेत्र में इस तरह की टप्पेबाजी की यह पहली बड़ी वारदात है। जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा कर रही है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।