मोर्चा करेगा किसानों-जवानों का सम्मान
गुरसरांय (झांसी)। भाजपा किसान मोर्चा जिला झांसी (ग्रामीण) के बैनर तले शुक्रवार को कस्बा स्थित कार्यालय पर जिला स्तरीय कार्यक्रम होगा। जिसमें जिले के...

गुरसरांय (झांसी)। भाजपा किसान मोर्चा जिला झांसी (ग्रामीण) के बैनर तले शुक्रवार को कस्बा स्थित कार्यालय पर जिला स्तरीय कार्यक्रम होगा। जिसमें जिले के 71 किसानों और 71 जवानों का सम्मान किया जाएगा।
मोर्चा के जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह कंसाना ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर जिले में किसानों और सेवानिवृत्त सैनिकों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यकर्ता देश के लिए बलिदान देने वाले सैनिकों के परिजनों को भी सम्मानित करेंगे। बोले, किसानों की आय को दोगुना करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए किसान हितैषी कार्यक्रम केन्द्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं। जिला मीडिया प्रभारी रीतेश मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर 12:30 बजे से कार्यक्रम होगा।
